Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रामायण' ने लॉकडाउन में व्यूअरशिप से रचा था इतिहास, क्या दूरदर्शन पर तीसरी बार टूटेगा रिकॉर्ड?

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:09 PM (GMT+05:30)

    Ramayan On DD National 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलो में अलग जगह बनाई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब ...और पढ़ें

    'रामायण' ने लॉकडाउन में व्यूअरशिप से रचा था इतिहास / Photo- Instagram
    'रामायण' ने लॉकडाउन में व्यूअरशिप से रचा था इतिहास / Photo- Instagram

    HighLights

    1. प्राण प्रतिष्ठा के बाद तीसरी बार प्रसारित हो रही है 'रामायण'
    2. लॉकडाउन में 'रामायण' ने रच दिया था ये इतिहास
    3. 'रामायण' को दूसरी बार ऑनएयर करने पर मिली थी इतनी व्यूवरशिप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ramayan On Doordarshan: दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक में कई लोकप्रिय शोज आए, जिन्हें आज भी देखने के लिए दर्शकों में उत्साह रहता है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय शो है रामानंद सागर की 'रामायण', जो दूरदर्शन पर साल 1987 में प्रसारित हुई थी।

    इस शो में श्रीराम से लेकर माता सीता और महाबलि हनुमान तक हर किरदार ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। आज भी जब अरुण गोविल (श्री राम) और दीपिका चिखलिया (माता सीता) कहीं भी जाते हैं, तो लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच जाते हैं।

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब फैंस की डिमांड पर एक बार फिर से प्रोडक्शन हाउस ने रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर प्रसारित करने का निर्णय लिया है। ये तीसरी बार है जब मेकर्स रामायण को भारी डिमांड के बाद ऑनएयर करने जा रहे हैं।

    लॉकडाउन में रामानंद सागर की 'रामायण' ने बनाया था रिकॉर्ड

    आपको बता दें कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी, उस वक्त 'रामायण' को लोगों के लिए 33 साल बाद 28 मार्च को दोबारा टीवी पर प्रसारित किया गया था। 33 साल बाद भी इस पौराणिक शो को दर्शकों का वही प्यार मिला, जो साल 1987 में मिला था। लॉकडाउन के समय में 'रामायण' दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha के बीच याद आये 'रामायण' के ये कलाकार, नहीं देख पाये भगवान राम का भव्य मंदिर

    'रामायण' ने लॉकडाउन में ऑनएयर होने वाले अन्य सभी टीवी शोज के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर 'रामायण' को लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित करने पर 16 अप्रैल तक इस शो को 77 मिलियन से ज्यादा व्यूवरशिप मिली थी, जिसकी जानकारी खुद डीडी नेशनल ने अपने एक्स अकाउंट (Twitter)पर शेयर की थी।

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर ऑनएयर हो रही है 'रामायण'

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर पौराणिक शो 'रामायण' में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बचपन से लेकर रावण से युद्ध तक उनके जीवन की कहानी को विस्तार से इस शो में रामानंद सागर ने उतारा। महर्षि वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस से प्रेरित 'रामायण' के टोटल 78 एपिसोड्स थे।

    आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को 'अयोध्या' में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें इस शो के राम-सीता और लक्ष्मण भी शामिल हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद फैंस ने एक बार फिर से 'रामायण' को पर्दे पर देखने की इच्छा जताई, जिसे मेकर्स ने खुशी-खुशी स्वीकार किया और तीसरी बार इस शो को प्रसारित करने का निर्णय लिया।

    'रामायण' में किस एक्टर ने निभाया था क्या किरदार

    आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। उनमें लोगों ने श्रीराम की छवि कुछ इस कदर ढूंढी कि यह उनकी पहचान बन गयी। अरुण गोविल के साथ दीपिका चिखलिया ने शो में माता सीता का किरदार अदा किया था।

    रामायण में किस एक्टर ने निभाया था कौन सा किरदार

    • अरुण गोविल (श्रीराम)
    • दीपिका चिखलिया (माता सीता)
    • सुनील लहरी (लक्ष्मण)
    • अरविंद त्रिवेदी (रावण)
    • दारा सिंह (हनुमान)

    सपोर्टिंग स्टारकास्ट

    • संजय जोग (भरत)
    • समीर राजदा(शत्रुघ्न )
    • बाल धुरी (राजा दशरथ)
    • जयश्री गाड़कर (रानी कौशल्या)
    • पद्मा खन्ना (कैकयी)
    • रजनीबाला (सुमित्रा)

    इसके अलावा सुनील लहरी ने श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इसके अलावा शो में दारा सिंह 'हनुमान', बशीर खान 'अंगद', संजय जोग ने 'भरत' का किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें:  Ram Mandir Consecration: धोती कुर्ता पहने अयोध्या पहुंचे रणबीर कपूर, नीली साड़ी में आलिया भट्ट का लुक वायरल