यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKK 13 बना झगड़े का अड्डा, रोहित शेट्टी से भिड़े नील भट्ट, लड़ाई देख ऐश्वर्या शर्मा की हालत खराब, देखें वीडियो
Khatron Ke Khiladi 13 पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में काफी कुछ इंटरेस्टिंग होते देखने को मिला। अब यह शो फिनाले की तरफ बढ़ चुका है। आने वाले ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाडड़ी 13' में गरमाया माहौल
- रोहित शेट्टी की नील भट्ट से हुई बहस
- नील को सुनाई खरीखोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'खतरों के खिलाड़ी' टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है। इन दिनों इस शो का 13वां सीजन सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें धमाकेदार स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स की मौज मस्ती भी चर्चा का विषय बनी रहती है। इनके साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी हंसी मजाक करते हैं, जिससे कि टास्क को देखकर बने डर का माहौल लाइट हो सके। वह मजाक-मजाक में ही कई बातें बोल देते हैं। लेकिन इस बार यही मजाक उनके लिए मुसीबत बन गया।
रोहित शेट्टी और नील भट्ट के बीच हुई बहस
'खतरों के खिलाड़ी 13' काफी पॉपुलर शो है। अब इस शो में विवाद भी होते देखने को मिलेगा, जिसे देख यूजर्स के भी होश उड़ने वाले हैं। अक्सर देखा गया है कि रोहित शेट्टी ऐश्वर्या शर्मा का सपोर्ट करते नजर आते हैं, जिसकी वजह से कई बार कंटेस्टेंट्स मजाक में कहते हैं कि तुम लकी हो इसलिए बच जाती हो। अब इस मामले में ऐश्वर्या के पति नील भट्ट उनके लिए रोहित शेट्टी से बहस करते नजर आए।
नील ने की यह शिकायत
शो के मार्क्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा सभी लोगों की मौजूदगी में नील भट्ट से वीडियो कॉल पर बातें करती नजर आती हैं। नील, रोहित शेट्टी से भी बातें करते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि आप लोग ऐश्वर्या की मेहनत की कभी सराहना नहीं करते।
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी का गुस्सा देखा उड़े ऐश्वर्या शर्मा के तोते
यह बात सुनते ही रोहित शेट्टी भड़क जाते हैं। वह कहते हैं कि मैंने आज तक किसी कंटेस्टेंट को डिमोटिवेट नहीं किया है। 'खतरों के खिलाड़ी' में टास्क परफॉर्म करना आसान नहीं होता। रोहित लाइव शो को छोड़कर साइड में खड़े हो जाते हैं और नील भट्ट को उनकी बातों के लिए खूब सुनाते हैं। ऐश्वर्या शर्मा यह सब देख घबरा जाती हैं।