Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: खतरनाक वॉटर स्टंट को परफॉर्म कर फैसल शेख की हालत हुई खराब ! वीडियो शेयर कर बताया एक्सपीरियंस

    Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:31 PM (IST)

    KKK 13 खतरों के खिलाड़ी में ऐसे-ऐसे स्टंट्स परफॉर्म कराए जाते हैं जिनके बारे में शायद ही कोई सोच सकता होगा। टीवी पर भी अगर इन स्टंट्स को देखने वालों क ...और पढ़ें

    Faisal Shaikh in Khatron Ke Khiladi 13
    Faisal Shaikh in Khatron Ke Khiladi 13

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' में चैलेंजर बनकर आए फैसल शेख
    2. फैसल ने परफॉर्म किया वॉटर स्टंट
    3. स्टंट परफॉर्म करने का शेयर किया एक्सपीरियंस

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खूंखार स्टंट से भरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब तक एक से बढ़कर एक स्टंट दिखाए गए। कभी कंटेस्टेंट्स के ऊपर कीड़े-मकौड़े फेंकर कर उन्हें टास्क दिया जाता है, तो कभी उन्हें ऊंचाई पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने होते हैं। शो में तीन चैलेंजर्स ने एंट्री ली है, जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गयी है।

    फैसल ने परफॉर्म किया वॉटर स्टंट

    दिव्यांका त्रिपाठी, फैसल शेख और हिना खान ने शो में चैलेंजर बनकर एंट्री ली। ये तीनों जहां कंटेस्टेंट्स को चैलेंज करते नजर आए, वहीं, इन्हें खुद भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के टास्क का शिकार होना पड़ा। फैसल शेख ने शो से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें हाई लेवल का वॉटर स्टंट परफॉर्म करते देखा जा सकता है। टास्क परफॉर्मेंस पर फैसल ने रिएक्शन शेयर किया है।

    चैलेंजर बनकर फैसल ने दी कड़ी टक्कर

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया का जाना माना नाम फैसल शेख पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी एडवेंचर्स साइड दिखा चुके हैं। इस बार के सीजन में वह चैलेंजर बनकर पहुंचे हैं। फैसल ने खुद के वॉटर स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया। इसे करना जितना खतरनाक था, उतना ही मजेदार भी। 

    फैसल ने कही ये बात

    वीडियो शेयर करते हुए फैसल ने लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी इसे वॉटर स्टंट के साथ उत्साह का अलग ही लेवल लेकर आया।' उन्होंने लोगों से उनके स्टंट परफॉर्मेंस का रिएक्शन कमेंट सेक्शन में लिखने को कहा।

    खबरें और भी

    दरअसल, रोहित शेट्टी ने उन्हें पानी के अंदर जाकर कम से कम समय में ताले खोलने का टास्क दिया था। बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए चैलेंज ये था कि फैसल जितने टाइम में टास्क को पूरा करेंगे, बाकियों को उस टाइम लिमिट को बीट करना है। फैसल को वॉटर स्टंट परफॉर्म करते देख ऐश्वर्या शर्मा सहित बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब होने लगी। फैसल ने टास्क को 2 मिनट 17 सेकंड में पूरा किया।