Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां बनने के बाद इस शो को होस्ट करेंगी Rubina Dilaik, वीडियो शेयर कर दिया खास हिंट

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:27 AM (IST)

    छोटी बहू फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्होंने बीते साल दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। मां बनने के बाद एक्ट्रे ...और पढ़ें

    किसीने बताया नहीं होस्ट करेंगी रुबीना (Photo Credit: Instagram)
    किसीने बताया नहीं होस्ट करेंगी रुबीना (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रुबीना दिलैक ने की अपने नए शो की घोषणा
    2. किसीने बताया नहीं शो को होस्ट करेंगी एक्ट्रेस
    3. शेयर करेंगी मदरहुड जर्नी से जुड़ी बातें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस में से एक रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने बीते साल दो जुड़वां बेटियों का स्वागत किया है।

    इसके साथ ही एक्ट्रेस मां बनने के बाद अपनी फिल्म 'चल भज्ज चलिये' का प्रमोशन करते हुए भी नजर आईं। रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने यूट्यूब शो के एक और सीजन की घोषणा का वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद खुली Rubina Dilaik की किस्मत, अर्ध के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

    किसीने बताया नहीं होस्ट करेंगी रुबीना

    रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने यूट्यूब शो के एक और सीजन 'किसीने बताया नहीं' की झलक दिखाई। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा और अपने शो के पहले एपिसोड को लेकर हिंट भी दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    मां बनने के लिए बेलने पड़ते हैं पापड़

    एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मुझे यकीन है मेरी तरह 'किसीने बताया नहीं' होगा कि मां बनने के लिए क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं। वो कहते हैं ना 'एक बच्चे की देखभाल के लिए एक गांव की जरूरत होती है', तो आइए मिलकर चर्चा करते हैं कुछ ऐसे अनुभव और चुनौतियों की जो एक मां ही बता सकती है सिर्फ किसीने बताया नहीं: द मदरहुड जर्नी।

    खबरें और भी

    रुबीना दिलैक की शानदार वापसी

    इसके आगे उन्होंने लिखा कि जी हां, हम अपने यूट्यूब चैनल पर मातृत्व यात्रा के बारे में एक और रोमांचक सीजन के साथ वापस आ गए हैं। यह बेहद मजेदार होने वाला है और मेरे दिल के बहुत करीब है। इस एपिसोड में आपको वो देखने को मिलेगा, जो आप कब से देखना चाह रहे होंगे।

    प्रेग्नेंसी फेज में हुआ था एक्सीडेंट

    इससे पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि पिछले साल जून में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय वह प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थीं। एक्सीडेंट में उनके बच्चे बाल-बाल बचे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके साथ यह सब हुआ था, तो वह तीन घंटे तक रोई थीं।

    यह भी पढ़ें: हसबैंड अभिनव शुक्ला के साथ रोमांटिक डेट पर निकलीं Rubina Dilaik, कपल की कोजी तस्वीरें देख धड़क उठेगा दिल