विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौत के मुंह से बाहर आई थीं Rubina Dilaik की बेटियां, तीन घंटे तक रोईं एक्ट्रेस, कहा- 'किसी को खोने का...'

Published: Sat, 30 Mar 2024 04:33 PM (IST)

Rubina Dilaik ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ शादी के पांच साल बाद 2023 में दो जुड़वां बेटियों को ...और पढ़ें

एक्सीडेंट के बाद रुबीना दिलैक ने बेटियों को खोने का डर सताया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्सीडेंट के बाद रुबीना दिलैक ने बेटियों को खोने का डर सताया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रुबीना दिलैक का प्रेग्नेंसी में हुआ था एक्सीडेंट
  2. रुबीना दिलैक ने महीनों तक छुपाई थी प्रेग्नेंसी न्यूज
  3. एक्सीडेंट के बाद तीन घंटों तक रोती रही थीं एक्ट्रेस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटी बहू से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज दो बेटियों की मां हैं। पिछले साल रुबीना ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। उन्होंने महीनों तक अपनी प्रेग्नेंसी दुनिया से छिपाकर रखी थी। पहले ट्राइमेस्टर में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया था, जो किसी भी होने वाली मां को अंदर से हिला सकता है।

पिछले साल जून में रुबीना दिलैक की कार का एक्सीडेंट हो गया था। उस वक्त शक्ति एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थीं। इस एक्सीडेंट में उनके बच्चे बाल-बाल बचे थे। एक हालिया इंटरव्यू में रुबीना ने उस फेज को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब उनके साथ यह सब हो रहा था तो वह तीन घंटे तक रोई थीं।

एक्सीडेंट के बाद तीन घंटे रोईं रुबीना

रुबीना दिलैक ने द सनी जी शो पर प्रेग्नेंसी फेज में अपने एक्सीडेंट को याद किया है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के दौरान अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने उन्हें सहारा दिया। रुबीना ने कहा, "उस वक्त तक हमने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी। अभिनव वहां पर थे। जब भी जिंदगी में कुछ होता है तो मुझे अभिनव की बहुत जरूरत होती है और भगवान की कृपा से वह वहां पर मौजूद थे। वो तीन घंटे आसपास सोनोग्राफी प्लेस ढूंढ रहे थे।"

Rubina Dilaik Baby

यह भी पढ़ें- जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद Rubina Dilaik ने रेड कार्पेट पर दिखाया स्वैग, एंट्री और ड्रेसिंग के कायल हुए फैंस

बच्चियों को खोने का था डर

रुबीना दिलैक ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उन्हें खुद की फिक्र नहीं थी। बल्कि उन्होंने बच्चियों के खोने का डर सता रहा था। एक्ट्रेस ने कहा, "वो तीन घंटे 3 साल लग रहे थे। इसने मुझे बहुत बड़ा धक्का दिया। मुझे अपनी जान की फिक्र नहीं थी, बच्चों की फिक्र सता रही थी। किसी को खोने का डर क्या होता है, उस दिन मुझे इसका एहसास हो रहा था। एक्सीडेंट होने से सोनोग्राफी देखने तक, मैं बस रोती रही।"

रुबीना और अभिनव 27 नवंबर 2023 को दो बेटियों के माता-पिता बने। कपल ने अपनी बेटियों का नाम एधा और जीवा रखा है।

यह भी पढ़ें- पति Abhinav Shukla की बाहों में Rubina Dilaik, गोवा के समंदर बीच पर मदमस्त दिखीं टीवी की 'छोटी बहू'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।