यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rubina Dilaik Photos: प्रेग्नेंसी में और बोल्ड हुईं रुबीना दिलैक, टाइट बॉडी सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Rubina Dilaik Pregnancy रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं जो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। मॉम टू बी रुबीना दिलैक इस व ...और पढ़ें

HighLights
- रुबीना दिलैक ने बॉडी सूट में शेयर कीं फोटोज
- रुबीना दिलैक ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप
- शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रहीं रुबीना
नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Baby Bump In Latest Photos: 'छोटी बहू' और 'शक्ति' जैसे सीरियल्स से घर-घर में मशहूर हुईं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इस वक्त अपनी लाइफ की सबसे खूबसूरत जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। 34 साल की अभिनेत्री मां बनने जा रही हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर कर रही हैं।
रुबीना दिलैक एक्टिंग में तो एक्सपर्ट है हीं, उनका फैशन स्टेटमेंट भी हटके है। वह अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। प्रेग्नेंसी में भी रुबीना दिलैक का फैशन जरा भी कम नहीं है। वह अपने मैटरनिटी स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- KKK 13: अजगर से खेलती नजर आयीं हिना खान, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में गाना गाते हुए पूरा किया स्टंट, वीडियो वायरल
बॉडी सूट में प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक दिखीं ग्लैमरस
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की टाइट फुल बॉडी सूट में कैमरे के लिए स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपना फुल-ग्रोन बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है। रुबीना ने अपने लुक को ब्लैक इयररिंग्स और खुले बालों से पूरा किया। उनके हाथ में लेदर जैकेट भी थी।
फैंस ने नोटिस किया रुबीना का प्रेग्नेंसी ग्लो
रुबीना दिलैक की इन तस्वीरों को देख लगता है कि वह पहाड़ों में घूम रही हैं। रुबीना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें फैशनिस्टा बुला रहे हैं। एक ने कहा, 'आप बहुत प्यारी लग रही हैं और प्रेग्नेंसी ग्लो चमक रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी एक महिला को ग्लोइंग बना देता है।' इसी तरह लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रुबीना दिलैक को लड़का होगा या लड़की?
यही नहीं, कमेंट बॉक्स में लोग यहां तक अनुमान लगा रहे हैं कि रुबीना को लड़का होगा या लड़की। कई लोगों ने बेबी बॉय गेस किया तो कुछ ने बेबी गर्ल। अब देखते हैं कि रुबीना और अभिनव को लड़की होती है या लड़का। बता दें कि रुबीना और अभिनव शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।