Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra को याद कर इमोशनल हुए Salman Khan, बोले- 'कभी-कभी लगता है कि...'

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 11:22 AM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के बहुत करीब थे। ऐसे में ही-मैन के निधन से अभिनेता काफी दुखी हैं। बिग बॉस 19 के वीकेंड क ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 के मंच पर इमोशनल हुए सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बिग बॉस 19 के मंच पर इमोशनल हुए सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 में सलमान को आई धर्मेंद्र की याद

    2. बिग बॉस होस्ट नहीं करना चाह रहे थे सलमान

    3. 24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 24 नवंबर को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया और परिवार-फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धर्मेंद्र के निधन से सलमान खान (Salman Khan) को भी बड़ा झटका लगा।

    सलमान खान धर्मेंद्र को अपना पिता मानते थे। ऐसे में उनके जाने से वह काफी दुखी हैं। उन पर इतना असर पड़ा है कि वह बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार भी नहीं होस्ट करना चाहते थे। अब वह बिग बॉस के मंच पर धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए।

    धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान

    जब वीकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर कौर के एविक्शन का फैसला सुनाया, तब वह एक पल के लिए इमोशनल हो गए। फिर उन्होंने धर्मेंद्र के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "कभी-कभी लगता है कि यह सब मैं फराह और रोहित शेट्टी पर छोड़ दूं लेकिन जिम्मेदारियां हैं। यह हफ्ते वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नतें मांगकर, दुआएं-प्रार्थनाएं करके, आंसुओं के साथ गुजरा है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से एविक्ट होते ही Ashnoor Kaur ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'भयंकर तूफान के बाद...'

    बिग बॉस 19 होस्ट नहीं करना चाहते थे सलमान खान

    सलमान खान ने आगे कहा, "एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है, फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को एक बहुत ही बड़ा लॉस और सदमा लगा है। मुझे लगता है कि आप समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। खैर, गॉड ब्लेस। काश में इस हफ्ते का वीकेंड का वार नहीं कर रहा होता लेकिन जिंदगी चलती रहती है।"

    खबरें और भी

     

    सलमान खान की अपकमिंग मूवी

    सलमान खान अगले हफ्ते बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले होस्ट करेंगे और फिर वह अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल, वह अपूर्व लखिया की आगामी मूवी बैटल ऑफ गलवान पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह मेजर संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'पीठ में छुरा घोंपने...'Pranit More को घर में मीडिया ने किया एक्सपोज, जनता ने जताई खुशी