Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'ऐ चल, तू चल...' ऐश्वर्या शर्मा और मनारा पर फटे सलमान खान, चीख सुनकर हैरत में पड़े कंटेस्टेंट्स

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 10:13 AM (IST)

    बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में काफी कुछ इंटरेस्टिंग होते देखने को मिल सकता है। इस बार की वीकेंड का वार में सलमान खान का कुछ कंटेस्टेंट्स पर अलग ही दिवा ...और पढ़ें

    Images of Aishwarya Sharma, Mannara Chopra and Salman Khan
    Images of Aishwarya Sharma, Mannara Chopra and Salman Khan

    HighLights

    1. सलमान खान का फूटा कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा
    2. ऐश्वर्या शर्मा और मनारा चोपड़ा को लिया आड़े हाथ
    3. 'बिग बॉस 17' में होगी कटरीना कैफ की एंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब धूम धड़ाका होते देखने को मिलता है। दिवाली से पहले ही घर वालों के बीच बातों के ढेर सारे पटाखे फूटे हैं। वहीं, दिवाली के दिन सलमान खान अंगार बरसाते नजर आएंगे। वीकेंड का वार में कुछ कंटेस्टेंट्स की सलमान क्लास लगाते देखे जाएंगे।

    'बिग बॉस' के घर में दिवाली धमाल

    व्यूवर्स को सिर्फ सलमान का गुस्सा ही देखने को नहीं मिलेगा। इस दिवाली बिग बॉस के घर में कटरीना कैफ, कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एंट्री लेने वाले हैं। भारती हमेशा की तरह इस बार भी अपनी कॉमेडी से सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट करेंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सलमान ने लगाई ऐश्वर्या को फटकार

    जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा पर उनके बिहेवियर को लेकर भड़ास निकालते हैं। वह कहते हैं, "आप नील को उसे मुकाम पर लेकर जाना चाह रही हो कि वह चिल्ला दें। आप उनका कितना पेशेंट ट्राई करोगी? जो अपमान आप नील के साथ करती हैं, वह सही नहीं है। यह डिजास्टर का वन एंड ओनली फार्मूला है।" सलमान की बातें सुन ऐश्वर्या के चेहरे पर 12 बज जाते हैं।

    मनारा को भी नहीं बख्शा

    इसके बाद बारी आती है मनारा चोपड़ा की। सलमान, मनारा से कहते हैं, "मौसम विभाग की भविष्यवाणी आई है कि सैलाब आने वाला है। तो हमारे कुछ बोलने से पहले सैलाब बहा दो। मुद्दा हमारा नहीं है, मुद्दा आपका है।"

    दिवाली पर दिखेगी कटरीना-भारती की मस्ती

    सलमान खान की डांट के बाद घर में मस्ती वाला माहौल भी देखने को मिलेगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि कटरीना कैफ स्टेज पर आती हैं। वह सलमान खान के साथ लेकर प्रभु का नाम पर धमाकेदार डांस करती हैं। उनके साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी शो में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते देखे जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में मचा घमासान, एक साथ बेघर किए जाएंगे बिग बॉस हाउस से 9 कंटेस्टेंट्स!