Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: खुल गई अभिषेक मल्हान की पोल, एल्विश यादव को लेकर उगला था ये जहर, सलमान खान ने लगाई फटकार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 09:34 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन नया हंगामा होते देखने को मिलता है। पिछले दिनों वीकेंड का वार एपिसोड ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav, Abhishek Malhan and Salman Khan
    File Photo of Elvish Yadav, Abhishek Malhan and Salman Khan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में खुली अभिषेक मल्हान की पोल
    2. सलमान खान का अभिषेक पर फूटा गुस्सा
    3. फैंस ने लगाया एल्विश की पीठ में छुरा घोपने का आरोप

    नई दिल्ली, जेएनएन। रियलटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेसटेंट्स की धड़कनें तेज हो जाती हैं, यह सोचकर कि इस बार किसकी क्लास लगेगी। हर हफ्ते वीकेंड का वार में कोई न कोई कंटेस्टेंट सलमान की रडार पर होता है।

    पूरे हफ्ते उन्होंने जो भी किया, अच्छा या बुरा, उसका जवाब उन्हें नेशनल टेलीविजन पर होस्ट सलमान को देना होता है। इस पर उनका गुस्सा फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान पर फूटा। उन्होंने न सिर्फ अभिषेक की क्लास लगाई, बल्कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ उनकी दोस्ती का नकाब भी उतारा।

    सलमान ने खोली एल्विश की पोल

    बीते दिनों शो में फैमिली वीक था। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के घर से कोई न कोई आया था। किसी की मां, तो किसी के पिता ने 'बिग बॉस' में एंट्री की। अभिषेक मल्हान से मिलने उनकी मां आई थीं। इस दौरान अभिषेक ने उनसे एल्विश के बारे में कुछ ऐसा कहा था, जिसका एल्विश शायद ही कभी सोच सकते थे। इसी बात की पोल खोलते हुए सलमान ने अभिषेक को फटकार लगाई। सलमान की बातें सुनकर एल्विश हक्के-बक्के रह गए।

    अभिषेक ने कही थी ये बात

    अभिषेक ने मां से कहा था कि एक वाइल्डकार्ड को शो का विनर नहीं मान सकते। उनका समर्थन करते हुए उनकी मां ने भी इसी तरफ इशारा किया था। इस कॉन्वर्जेशन में उन्होंने कहीं भी एल्विश का नाम नहीं लिया था। मगर इशारा उन्हीं की तरफ था। इसी बात को सामने रखते हुए सलमान ने अभिषेक की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जब अभिषेक यह मान चुके हैं कि उनके फॉलोअर्स की वजह से शो देखा जा रहा है, तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को एक्सटेंड करने का क्या मतलब है। इसे बंद कर देना चाहिए?

    खबरें और भी

    इस वाक्ये के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फुकरा इंसान को ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने अभिषेक को 'पीठ में छुरा घोपने वाला' बताया। उधर, इतना सबकुछ होने के बाद भी एल्विश ने अभिषेक की तरफ नरमी बर्ती। उन्होंने पूरे एपिसोड में उनसे ऐसा व्यवहार किया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

    फैंस का जीता दिल

    एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ''इस सीन ने एल्विश को बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बना दिया। उन्होंने फुकरा के धोखे के बाद उन्हें कन्फ्रंट किया और कहा कि वह कभी भी उनके खिलाफ नहीं जाएंगे और हमेशा उनके साथ हैं।''

    एल्विश का टूटा दिल

    एक यूजर ने अविनाश सचदेव संग एल्विश की बातचीत का वीडियो शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि इतना कुछ होने के बाद भी एल्विश ने अविनाश के सामने अभिषेक का साथ ही दिया।

    यूजर ने कहा कि एल्विश ने स्वीकार किया कि जिसे उन्होंने अपना भाई माना, उसी ने उन्हें धोखा दिया। लेकिन फिर भी एल्विश ने उसे अविनाश के सामने सपोर्ट किया।