यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2 में होगी 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री, घर में होगा अब बड़ा धमाका
Bigg Boss OTT 2 Wildcard Entry बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है । पहले जहां ये शो 6 हफ्तों था वहीं अब इसे 8 हफ्तों क ...और पढ़ें

HighLights
- Bigg Boss OTT 2 में होगी जल्द वाइल्डकार्ड एंट्री
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में 3 वाइल्डकार्ड एंट्री होगी
- अब यह शो 6 नहीं 8 हफ्तों का कर दिया है
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Wildcard Entry: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आए दिन शो में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे 2 हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है।
पहले जहां ये शो 6 हफ्तों था वहीं अब इसे 8 हफ्तों का कर दिया। इसकी जानकारी सलमान खान ने वीकेंड के वार में घरवालों को साथ भी साझा की। एक्टर ने बताया कि, शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया। यह जानकर सभी घरवालों हैरान और खुश भी हुए। इसी बीच अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है।
Bigg Boss OTT 2 में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो में एक नहीं दो नहीं बक्लि 3-3 वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। जो बिगबॉस के घर का पूरा नक्शा बदल देंगे। यूं तो सोशल मीडिया पर बहुत सारे नाम सामने आ रहे हैं। ट्विटर पेज BiggBoss_Tak ने शेयर किया कि पुनित सुपरस्टार फिर से शो में नजर आने वाले हैं। अपनी हरकतों की वजह से वह शो से 12 घंटे के अंदर बाहर कर दिया था।
ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर
पुनीत के अलावा शो में फिर से पलक पुरसवानी की भी एंट्री होने की बात सामने आ रही हैं और इसके अलावा एक्ट्रेस फलक नाज की बहन शफक नाज का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा टीवी की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी जुड़ रहा है। हालांकि अगर पलक की वापसी होती है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि घर में एंट्री के बाद एक्ट्रेस क्या धमाका मचाएंगी।
खबरें और भी

इस दिन होगा शो का फिनाले
सलमान खान ने की शो बढ़ाने की घोषणा के बाद 'बिग बॉस OTT' के ग्रैंड फिनाले की तारीख का भी कयास लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है अब इस शो का 13 अगस्त ग्रैंड फिनाले होगा। हालांकि इन खबरों मेकर्स की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है।