Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के शो के कारण YRKKH से निकाले गए शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे? 'अभिरा' समृद्धि शुक्ला ने बताई सच्चाई

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM (IST)

    पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। इसकी वजह शो की कहानी से ज्यादा स्टार कास्ट है। लंबे समय से चल रहे राजन शाही के इ ...और पढ़ें

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कास्ट प्रतीक्षा होनमुखे, शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला
    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कास्ट प्रतीक्षा होनमुखे, शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला

    HighLights

    1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर हुए शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे
    2. को-स्टार समृद्धि शुक्ला ने किया रिएक्ट
    3. राजन शाही के शो से बाहर निकलने की बड़ी वजह आई सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पिछले कुछ समय से यह शो किसी न किसी वजह से ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना है। मगर इस बार सीरियल अपनी कहानी को लेकर नहीं, बल्कि एक्टर्स को निकाले जाने की वजह से चर्चा में बना हुआ है।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर हुए लीड एक्टर्स

    हाल ही में खबर आई कि अरमान का रोल प्ले करने वाले शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और रुही बनीं प्रतीक्षा होमनुखे (Pratiksha Honmukhe) के शो से बाहर होने की खबर सामने आई। दोनों स्टार्स को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते बाहर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी के साथ इनके शो से निकाले जाने की एक और वजह सामने आई है, जो फैंस को हैरत में डाल सकती है। उधर, शहजादा और प्रतीक्षा के शो से बाहर होने पर को-स्टार समृद्धि शुक्ला ने रिएक्ट किया है।

    क्या कहा समृद्धि शुक्ला ने?

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला, नैतिक और अक्षरा की बेटी 'अभिरा' के रोल में हैं। वह सीरियल की लीड स्टार कास्ट हैं। शो में उनकी जोड़ी अरमान यानी शहजादा धामी के साथ बनी है। फिल्मीबीट के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार के एक्जिट की न्यूज को कन्फर्म किया है। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने किसी और बात पर कमेंट नहीं किया।

    'बिग बॉस ओटीटी 3' बनी वजह?

    शहजादा और प्रतीक्षा के बाहर निकाले जाने की वजह उनका अनप्रोफेशनल बिहेवियर बताया जा रहा है। इसी के साथ एक जानकारी ये भी सामने आई है कि दोनों को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया गया। उन्होंने इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने की इच्छा जताई और राजन शाही (Rajan Shahi) को मैसेज तक किया, जिसके लिए उन्हें मना कर दिया गया। बहरहाल, उनके एक्जिट से जुड़ा ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो से बाहर हुए शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे, हैरान करने वाली वजह आई सामने