करोड़पति बन गईं Shaktimaan की 'गीता विश्वास'! अचानक छोड़ा फिल्मी करियर, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ
टीवी के पॉपुलर सुपरहीरो शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री आज के समय में लग्जरी लाइफ जी रही हैं और मोटा पैसा कमा रही हैं। ...और पढ़ें

शक्तिमान की गीता विश्वास (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)
HighLights
शक्तिमान की गीता विश्वास अब कहां
इस वजह से छोड़ा था फिल्मी करियर
गीता विश्वास बनकर जीता था सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला शक्तिमान शो हर किसी की फेवरेट माना जाता था। यही वजह है कि 30 सालों के लंबे अंतराल के बाद कोई भी इस सुपरहीरो शो को भूल नहीं पाया। शानदार स्टोरी प्लॉट के अलावा शक्तिमान की कास्ट की भी खूब चर्चा की जाती है,
जिसमें गीता विश्वास का किरदार निभानें वालीं अभिनेत्री वैष्णवी मैकडोनाल्ड का नाम लाइमलाइट में बना रहता है। आज के समय में वैष्णवी करोड़पति बन चुकी हैं और फिल्मी करियर छोड़ इस तरह से मोटा पैसा कमा रही हैं।
शक्तिमान की गीता विश्वास की नेट वर्थ करोड़ों में
दूरदर्शन के कल्ट सुपरहीरो शो शक्तिमान से वैष्णवी मैकडोनाल्ड को अधिक लोकप्रियता मिली। इस शो में जिस शानदार तरीके से उन्होंने रिपोर्टर गीता विश्वास का किरदार अदा किया, उसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। वैष्णवी मैकडोनाल्ड की नेट वर्थ की तरफ गौर किया जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि एक्ट्रेस 10 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं।
यह भी पढ़ें- 67 साल की उम्र में Mukesh Khanna करने वाले हैं शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है, वह मौजूद...'
-1778056646033.jpg)
उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग ही है। मौजूदा समय में वैष्णवी मैकडोनाल्ड बतौर टीवी एक्ट्रेस सिनेमा जगत में एक्टिव हैं और मोटा पैसा छाप रही हैं।

यही कारण है कि वह लग्जरी लाइफ का आनंद भी लेती हैं। इसका अंदाजा आप शक्तिमान की गीता विश्वास रहीं वैष्णवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट पोस्ट को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।
View this post on Instagram
सच बात ये है कि शक्तिमान ही वह शो रहा, जिसने वैष्णवी मैकडोनाल्ड को छोटे पर्दे की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार किया। सुपरहीरो शो शक्तिमान के अलावा वैष्णवी कई फेमस टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें- सपने सुहाने लड़कपन के, मिटेगी लक्ष्मण रेखा, ऐ मेरे हमसफर और परिणीति जैसे कई धारावाहिकों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।
वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने छोड़ दिया था बॉलीवुड
टीवी एक्ट्रेस बनने से पहले वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। फिल्मी करियर में वीराना, बंबई का बाबू, बरसात की रात और लाडला जैसी मूवीज करने के बाद वैष्णवी ने हिंदी सिनेमा को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि कास्टिंग काउच के बुरे अनुभव की वजह से उन्होंने बॉलीवुड से मुंह फेर लिया।