Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अंगूरी भाभी' जाएंगी जेल? हैरेसमेंट के झूठे जाल में प्रोड्यूसर को फंसाया, Shilpa Shinde की गिरफ्तारी की उठी मांग

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 11:11 AM (IST)

    भाबी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस होने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में फेक हैरेसमेंट के आरोपों का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. शिल्पा शिंदे ने फेक हैरेसमेंट आरोपों का किया खुलासा

    2. भाबी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर को झूठे जाल में फंसाया

    3. अब शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी पर उठ रही है मांग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। करीब 10 साल पहले टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। जिसको लेकर अब हाल ही में शिल्पा  ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा कोहली पर लगाया ये आरोप फेक था। 

    अब इस मामले को लेकर अंगूरी भाभी की आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर मांग भी उठ गई है। जिस पर खुद शिल्पा का भी रिएक्शन सामने आया है। 

    शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की उठी मांग

    हाल ही में शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में भाबी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों को झूठ बताया है। इसके बाद से शिल्पा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर क्यों लगाया झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, 9 साल बाद बोलीं- 'मैं करना चाहती थी...'

    shilpa shinde angoori bhabhi (1)

    इसके अलावा नई दिल्ली के एनजीओ NCMIndia Council For Men Affairs ने शिल्पा शिंदे को अरेस्ट करने के लिए मुंबई पुलिस को टैग करके अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है, जिसमें शिल्पा का कनफेस बयान भी मौजूद है। इस ट्वीट में लिखा है- आदरणीय मुंबई पुलिस कृपय शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार करें।

    shilpa shinde angoori bhabhi (2)

    इसके बाद इस मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है और शिल्पा शिंदे की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इन सबको देखते हुए शिल्पा की तरफ से ताजा बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है- वह यहां किसी को सफाई देने नहीं बैठी हैं। मुझे पता था कि ऐसा होने वाला है। पॉडकास्ट में दिए गए मेरे बयान को आधा-अधूरा समझा है और उसे पेश किया जा रहा है। 

    हिना खान ने लगाई लताड़

    भाबी जी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली पर झूठे हैरेसमेंट के आरोप लगाने के बाद अब शिल्पा शिंदे को उनकी ही इंडस्ट्री से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी शिल्पा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें लताड़ लगाई है और इस हरकत को घटिया बताया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hai 2.0: कमी आप में...TV के श्रीकृष्ण ने लगाई शिल्पा शिंदे की क्लास, शुभांगी पर किया था कमेंट