यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shiv Thakare-Abdu Rozik: मंडली में फूट की खबरों के बीच शिव-अब्दू की मस्ती, वीडियो देख पेट पकड़कर लगेंगे हंसने
Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare- Abdu Rozik Viral Video बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare- Abdu Rozik Viral Video: शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक रियलिटी शो बिग बॉस 16 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो में दोनों की दोस्ती और मस्ती भरे अंदाज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं, अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
मंडली में हुई अनबन
पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 16 में दोस्ती की कसमे खाने वाली मंडली में अनबन की खबरें आ रही थी। इस बीच शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। वीडियो में दोनों दोस्तों का पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है।
अब्दु और शिव का मस्ती भरा वीडियो
अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे वीडियो में कभी डांस करते तो कभी तकिए से लड़ाई और कभी जमीन पर लोटपोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की मस्ती बिग बॉस 16 की याद दिलाती, जहां ये दोनों एक-दूसरे का साथ खूब एंजॉय करते थे। यहां देखें वीडियो,
View this post on Instagram
खुश हुए शिब्दु के फैंस
अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे के वीडियो पर उनके फैंस ने प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "लव यू शिब्दु"। एक अन्य यूजर ने कहा, "इन दोनों को फिर से साथ देखकर अच्छा लग रहा है।" दोनों को क्रिंज बताते हुए एक फैन ने कहा, "क्रिंज के देवता फिर वापस आ गए हैं क्रिंज वीडियो के साथ।"
स्टैन और अब्दु की अनबन
बिग बॉस 16 खत्म होने के साथ ही अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। मंडली की लगभग हर पार्टी से अब्दु नदारद नजर आते थे। जिसके कुछ दिनों बाद अब्दु ने खुद सोशल मीडिया पर स्टैन संग अपने झगड़े की बात जगजाहिर कर दी।
खबरें और भी
अब्दु ने स्टैन पर लगाए गंभीर इल्जाम
अब्दु रोजिक ने रैपर और उनकी टीम पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की। यहां तक कि जब अब्दु रैपर के कॉन्सर्ट में शामिल होने गए तो स्टैन की टीम ने पहले तो उन्हें एंट्री नहीं करने दिया और बाद में उनकी कार के शीशे भी फोड़ दिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक स्टैन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।