विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

याद हैं Son Pari के शरारती 'अल्तू'! 90's के बच्चों को बनाया दीवाना, 26 साल बाद कहां हैं फ्रूटी के 'अंकल'?

Published: Fri, 08 May 2026 08:39 PM (IST)

क्या आपको 'सोन परी' के अल्तू अंकल (Son Pari Altu Uncle) याद हैं? लोगों को सबक सिखाने वाले अल्तू का किरदार किसने निभाया था और अब वह कहां हैं? जानिए...

सोन परी के अल्तू अंकल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सोन परी के अल्तू अंकल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2000 में एक सीरियल आया था जो 90s के लगभग हर बच्चे का फेवरेट बन गया था। इस फैंटेसी ड्रामा ने 4 साल तक टीवी पर बच्चों को एंटरटेन किया। यह सीरियल था 'सोन परी' (Son Pari)।

'सोन परी' टीवी का कल्ट क्लासिक शो (Popular Cult Classic TV Show) था। 90s के बच्चों के बीच यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। फ्रूटी जिसने 'परियों की रानी' यानी 'सोन परी' को लालच और बुरे लोगों से बचाकर हमेशा के लिए आजाद कर दिया था और फिर वे दोस्त बन जाते हैं। 'फ्रूटी' और 'सोन परी' ने अपनी कहानी से बच्चों को खूब लुभाया।

'सोन परी' में 'अल्तू' बन छा गए थे एक्टर

आज भी 90s के किड्स के बीच यह शो और इसके किरदार सुपरहिट हैं। तन्वी हेगड़े फ्रूटी बनकर मशहूर हो गईं और मृणाल देव कुलकर्णी 'सोन परी' बनकर घर-घर में पहचान दिलाई। इस शो में एक और किरदार ऐसा था जो छा गया था। हम बात कर रहे हैं 'सोन परी' के 'अल्तू' (Son Pari Altu) की जो लोगों को सबक सिखाने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने में कभी पीछे नहीं रहता था। वह 'सोन परी' का साथी थी।

Son Pari CasT

सलमान-आमिर संग किया था काम

'फ्रूटी' के दोस्त बने 'अल्तू' का किरदार अशोक लोखंडे (Ashok Lokhande) ने निभाया था।  वह 90s से टीवी के स्टार रहे हैं। उन्होंने 'चाणक्य', 'सांस' जैसे टीवी शोज में काम किया है। यहां तक कि वह सलमान खान की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' और आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में भी काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान 'सोन परी' से मिली।

यह भी पढ़ें- Son Pari की 'फ्रूटी' याद है? छोटी सी उम्र में 150 ऐड्स का बनीं चेहरा, 25 साल बाद एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम

Ashok Lokhande

आज कहां हैं सोन परी के अल्तू अंकल?

'सोन परी' के 'अल्तू अंकल' आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 'दीया और बाती हम', 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' और 'मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो' जैसे शोज में काम किया है। आखिरी बार उन्हें पिछले साल 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Naagin की 'मधुमक्खी', आज हैं 1500 करोड़ की मालकिन... एक्टिंग छोड़ चला रहीं बिजनेस, दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर