Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: एक बार फिर टेलीविजन पर दिखेगी 'रामायण', क्या छोड़ पाएगी 'रामानंद सागर' वाला प्रभाव?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 12:40 PM (GMT+05:30)

    Srimad Ramayan सालों बाद एक बार फिर से टेलीविजन पर रामायण लौट रही हैं। 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई ह ...और पढ़ें

    Sony Tv Announced New Show Srimad Ramayan on Television Telecast From January 2024/Photo- Instagram
    Sony Tv Announced New Show Srimad Ramayan on Television Telecast From January 2024/Photo- Instagram

    HighLights

    1. सालों बाद टीवी पर फिर लौट रही है रामायण
    2. सोनी टीवी ने अनाउंस किया अपना नया शो
    3. रामानंद सागर की 'रामायण' वाला छोड़ेगी प्रभाव

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan: भगवान श्रीराम की कथा को टेलीविजन पर अलग-अलग शोज के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है। अलग-अलग शो में श्रीराम के जीवन उनके बेटों लव-कुश के बारे में बताया गया और राम की कहानी को दर्शाया गया।

    हालांकि, अब तक कोई भी कहानी वह प्रभाव नहीं छोड़ पाई, जो 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण ने छोड़ा था। उसमें अरुण गोविल द्वारा निभाया गया 'श्रीराम' और दीपिका चिखलिया का माता 'सीता' का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

    अब एक लंबे समय के बाद फिर से टेलीविजन पर 'श्रीमद रामायण' के जरिये श्रीराम की कहानी दुनिया तक पहुंचने वाली है।

    दोबारा टेलीविजन पर लौट रही है 'रामायण'

    सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में अपने नए पौराणिक शो 'श्रीमद रामायण' की घोषणा की है। ये शो जनवरी 2024 से टेलीविजन पर प्रसारित होगा, जिसकी एक झलक मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर कर दी है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो के टीजर में मेकर्स ने 'राम की नगरी' अयोध्या की एक झलक दिखाई है।

    इसके अलावा इसमें बिना राम के किरदार को रिवील किये हुए मेकर्स ने भगवान श्रीराम की एक छवि दिखाई है। प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र, श्रीराम की कथा, श्रीमद रामायण जल्द आ रहा है"। मेकर्स ने शो के साथ ही फैंस से ये भी वादा किया कि वह उन्हें एक प्राचीन आध्यात्मिक युग की तरफ इस शो के जरिये ले जाएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    'श्रीमद रामायण' की झलक देखकर उत्सुक हुए फैंस

    श्रीमद रामायण की पहली झलक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसका इंतजार है। पिछले कुछ महीनों में सोनी टीवी कई अच्छे शोज लेकर आया है। बहुत ही उत्सुक हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे साई के बाद एक माइथोलॉजिकल शो के साथ ये सोनी टीवी ने अच्छी शुरुआत की है। जय श्रीराम"।

    अन्य यूजर ने लिखा, "महाभारत, बाल कृष्णा, लव कुश और अब रामायण"। सोशल मीडिया पर फैंस 'श्रीमद रामायण' के बारे में जानने के बाद उत्सुक हो उठे हैं। हालांकि, शो में कौन-कौन से सितारे किस किरदार में नजर आएंगे मेकर्स ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।