Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srimad Ramayan: रामायण की कहानियों पर बन चुके इतने धारावाहिक, एक में नितीश बने थे 'राम' और स्मृति ईरानी 'सीता'

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 04:23 PM (IST)

    Srimad Ramayan टीवी सिरियल्स के इतिहास में ऐसे तो ज्यातार शोज सास-बहू के रिश्तों को आधार बना कर लिखे गए पर वहीं कुछ सिरियल्स ऐसे भी बनें जिनकी कहानी र ...और पढ़ें

    Srimad Ramayan On Sony TV The story of Lord Ram and Mata Sita.
    Srimad Ramayan On Sony TV The story of Lord Ram and Mata Sita.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Srimad Ramayan: रामायण एक ऐसी कहानी है, जिसे कई बार फिल्मों और धारावाहिकों के माध्यम से पेश किया जा चुका है। इसी साल आयी आदिपुरुष रामायण से प्रेरित फिल्म थी। निर्देशक नितेश तिवारी भी एक रामायण लेकर आ रहे हैं। अब सोनी टीवी ने श्रीमद रामायण की घोषणा की है।

    इस धारावाहिक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है, इतना जरूर है कि शो अगले साल जनवरी से प्रसारित होगा। इस बीच जानते हैं ऐसे धारावाहिकों के बारे में, जो रामायण से किसी ना किसी रूप में प्रभावित रहे।

    रामायण (रामानंद सागर)

    इनमें सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामानंद सागर की रामायण है, जिसका टेलीकास्ट 1987 और 1988 के बीच डीडी नेशनल पर किया गया था। इसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर ने ही किया था। यह शो मुख्य रूप से वाल्मिकी रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित है।

    रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। कोविड लॉकडाउन के कारण इस शो को 2020 में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था, जिसे रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली।

    खबरें और भी

    सिया के राम

    स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाली सीरीज 'सिया के राम' भी चर्चित धारावाहिकों में से एक है। सिया के राम निखिल सिन्हा द्वारा निर्मित और ट्राइएंगल फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी है। यह शो महाकाव्य रामायण, राम और देवी सीता की कहानी को दर्शाता है।

    शो में मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा ने देवी सीता और भगवान राम और कार्तिक जयराम ने रावण की भूमिकाएं निभाईं। इसका प्रीमियर 16 नवंबर 2015 को हुआ और 4 नवंबर 2016 को समाप्त हुआ।

    संकट मोचन महाबली हनुमान

    संकट मोचन महाबली हनुमान एक टेलीविजन माइथोलॉजिकल सीरीज है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर साप्ताहिक टेलीकास्ट होती थी। इसमें भगवान श्री कृष्ण और देवी रुक्मिणी के दृष्टिकोण से बताई गई भगवान हनुमान की कहानी को दर्शाया गया है। यह सीरियल टीवी पर मई 2015 से अगस्त 2017 तक चला था।

    जय हनुमान

    जय हनुमान 1997 की भारतीय टेलीविजन सीरीज है, जो हनुमान जी की कहानी दिखाती है, जिन्हें शिव का अवतार माना जाता है। इसका डायरेक्शन संजय खान ने किया था। शुरुआत में इस सीरीज को डीडी मेट्रो पर टेलीकास्ट किया गया था और बाद में 2008 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाया गया था।

    रामायण

    रामानंद सागर की रामायण के बाद 2002 में महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा अपनी रामायण लेकर आये थे, जिसमें महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज भगवान राम के किरदार में थे, जबकि स्मृति ईरानी ने माता सीता का रोल निभाया था।

    सुरेंद्र पाल रावण बने थे। इस रामायण की कहानी वाल्मिकी की रामायण, रामचरितमानस और कम्भ रामायण से ली गयी थी।

    राम सिया के लव कुश

    राम सिया के लव कुश 5 अगस्त 2019 से 10 फरवरी 2020 तक कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था। ये सीरियल राम और सीता के साथ-साथ उनके बच्चों लव और कुश की कहानी पर केंद्रित है। इसमें शिव्या पठानिया, हिमांशु सोनी, कृष चौहान और हर्षित काबरा ने अहम किरदार निभाये थे।

    Photo- Screenshot

    लव कुश

    रामायण के बाद रामानंद सागर ने लव कुश का निर्माण और निर्देशन किया था। इस शो को उत्तर रामायण भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी कहानी रावण वध के कुछ सालों बाद की है। शो में मुख्य रूप से राम-सीता के बेटों लव और कुश की कहानी है।

    इस शो में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के रोल में रामायण वाली स्टार कास्ट ही रही। कुश का किरदार बाल कलाकार स्वपनिल जोशी और लव का रोल मयूरेश ने निभाया था।

    जय जय जय बजरंग बली

    जय जय जय बजरंग बली सीरियल का प्रीमियर 6 जून 2011 को सहारा वन पर हुआ था। यह हनुमान जी के जीवन पर आधारित है, जो रामायण के सबसे अहम पात्रों में शामिल हैं।

    रामायण (2008 टीवी सीरीज)

    साल 2008 में आई रामायण राम की कहानी को दर्शाती है और क्लासिक इंडियन लिटरेचर की कहानियों पर आधारित है। 2008 में आई रामायण 1987 की सीरीज की रीमेक है। टेलीविजन सीरीज सागर आर्ट्स द्वारा निर्मित और एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित की गई थी।

    जय वीर हनुमान

    जय वीर हनुमान 1995 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। यह सोनी पर प्रसारित होने वाले पहले टीवी धारावाहिकों में से एक था। इसका निर्माण पद्माल्या टेलीफिल्म्स लिमिटेड (Padmalya Telefilms Limited) द्वारा किया गया था। इसमें अरुण गोविल ने राम और विंदू सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी।

    रावण

    रावण एक माइथोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है, जो 18 नवंबर 2006 से 16 नवंबर 2008 तक जी टीवी पर टेलीकास्ट हुई। यह सीरीज रावण के जीवन पर आधारित है। इस शो में नरेंद्र झा रावण के किरदार में थे। दिवाकर पुंढीर ने भगवान राम और नम्रता थापा ने माता सीता का किरदार निभाया था।