Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता भाभी जेठालाल के साथ सेल्फी लेती आई नजर, फैंस ने कहा- वाह क्या सीन है

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 01:48 PM (IST)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आनेवाली मुनमुन दत्ता ने एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें शो से जुड़े अन्य ल ...और पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी पसंद किया जाता है।
    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी पसंद किया जाता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता ने जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी के साथ एक सेल्फी ली है। इस तस्वीर में उनके अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। सभी शो से जुड़े हुए हैं। फोटो में मुनमुन दत्ता ने हैवी मेकअप कर रखा है। उन्होंने ज्वैलरीज भी पहन रखी है और वह स्माइल करती नजर आ रही हैं। वहीं, दिलीप जोशी कुर्सी पर बैठकर दोस्तों के साथ पोज दे रहे है।

    सचिन श्रॉफ की शादी में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे हैं

    गौरतलब है कि शो में नजर आने वाले सचिन श्रॉफ ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने इस अवसर पर शो से जुड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया था, जिसमें से कई कलाकार शादी में भाग लेने पहुंचे हैं। सभी ने सचिन को शादी की बधाई भी दी है। इस बीच मुनमुन दत्ता ने दोस्तों के साथ की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके पहले उन्होंने एक कार सेल्फी शेयर की थी। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:  कुड़िए नी तेरी वाइब पर Monalisa ने लचकाई कमर, फैंस ने वीडियो देख लिखा- क्या बात है

    मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है

    मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। दरअसल जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी मजेदार लगती है। मुनमुन दत्ता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों ने इस विषय पर चुप्पी साधे रखी है। हालांकि, मुनमुन दत्ता को इसे लेकर लगातार ट्रोल किया गया था। खबर आई थी कि दोनों को शो से दूर कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 विजेता एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर के साथ पार्टी करते आए नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं

    मुनमुन दत्ता शो में अभी भी बबीता जी की भूमिका निभाती हैं। वहीं, राज अनादकट शो को छोड़कर आगे बढ़ गए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का पसंदीदा शो है। यह टीआरपी की टॉप 10 की लिस्ट में भी रहता है। यह लंबे समय से सोनी सब पर प्रसारित होता है।

    खबरें और भी