यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बिना Tejasswi Prakash ने खेली Holi, यूजर बोले- 'सब ठीक है न'
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों मैक्सिको में हैं। जहां वह अपने दोस्तों के साथ होली पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने जम ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी प्रकाश ने विदेश में खेली होली
- ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बिना मनाई होली
- सोशल मीडिया पर लोगों ने किए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार न सिर्फ भारत में मनाया जाता है, बल्कि विदेशों में भी इस रंगों के त्योहार को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही में मैक्सिको में इस इंडियन त्योहार को मनाया। जहां बिग बॉस 15 विनर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी शामिल हुई।
एक्ट्रेस इन दिनों मैक्सिको में हैं, जहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। हालांकि, इन फोटोज पर फैंस के कई सवाल भी खड़े किए हैं। आइए जानें क्या कह रहे हैं फैंस।
यह भी पढे़ं- Tejasswi-Karan Pics: करण कुंद्रा संग रोमांटिक हुई तेजस्वी प्रकाश, गोद में चढ़कर दिए किलर पोज
तेजस्वी प्रकाश ने खेली होली
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अक्सर अपने लवली मोमेंट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में तेजस्वी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का कोई अता-पता नहीं है। तेजस्वी इन फोटोज में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री मैक्सिको में अपने फ्रेंड्स के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं और तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा 'हैप्पी होली'।
Teju with Pra & her friends🤩
She is looking so cute with that cap🥰#TejasswiPrakash#TejRan pic.twitter.com/ZUxcsAhdCH
— Asmita (@behera_asmita) March 24, 2024
एक्ट्रेस का होली लुक
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के होली लुक की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर व्हाइट एंड ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इसी के साथ सिर पर टोपी पहनी हुई है और चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है। तस्वीरों में तेजस्वी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

करण क्यों नहीं आए नजर
हालांकि, इन तस्वीरों में तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं और सवाल-जवाब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपके साथ करण क्यों नहीं आया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों के बीच सब ठीक है न। तीसरे यूजर ने लिखा- करण के बिना अकेले होली क्यों खेल रही हो।
तेजस्वी प्रकाश के शोज
एक्ट्रेस के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने कई पॉपुलर शो में काम किया है। पहरेदार पिया की, नागिन 6 , स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10, बिग बॉस 15 । इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश कई म्यूजिक अल्बम में भी काम कर चुकी हैं।