Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुलाबी साड़ी रील्स पर TMKOC की 'बबीता भाभी' ने किया गजब का डांस, यूजर्स बोले- 'कोई जेठालाल को बुलाओ'

    Updated: Wed, 29 May 2024 05:34 PM (IST)

    छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। कॉमेडी टीवी सीरियल तारत मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka ...और पढ़ें

    मुनमुन दत्ता का डांस वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Munmun Dutta Instagram)
    मुनमुन दत्ता का डांस वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Munmun Dutta Instagram)

    HighLights

    1. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता
    2. तारक मेहता उल्टा चश्मा में निभाया था बबीता जी का किरदार
    3. सोशल मीडिया पर छाया मुनमुन दत्ता का डांस वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  निर्माता असित मोदी के कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ulta Chasma) की स्टार कास्ट को लेकर आए दिन चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। खासतौर पर धारावाहिक में बबीता भाभी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का नाम अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है। 

    इस बीच सोशल मीडिया पर मुनमुन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गुलाबी साड़ी वायरल गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को देखकर यूजर्स को TMKOC के जेठालाल की याद आ गई है। आइए एक नजर मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर डालते हैं। 

    सामने आया मुनमुन दत्ता का लेटेस्ट वीडियो

    सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन देखा जाता है कि वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ न कुछ पोस्ट कर फैंस के दिलों की धड़कने तेज करती रहती हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने इंंस्टा पर एक लेटेस्ट डांस रील वीडियो शेयर किया है। 

    ये भी पढ़ें- 'तारक मेहता' एक्टर Gurucharan Singh ने लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी तरफ से जो भी...

    इस वीडियो में वह ट्रेंडिंग रील्स सॉन्ग गुलाबी साड़ी पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। गुलाबी साड़ी पहन कर सच में वह बला का खूबसूरत लग रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके लटके-झटके इस वीडियो में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    आलम ये है कि मुनमुन दत्ता का ये लेटेस्ट डांस वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि कई साल पहले मुनमुन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुकी हैं। 

    यूजर्स ने मुनमुन के वीडियो पर किए मजेदार कमेंट्स 

    एक यूजर ने मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है- अरे यार जेठालाल का बुलाओ जल्दी। दूसरे यूजर ने अदाकारा के लुक की तारीफ की है। इस तरह से तमाम फैंस मुनमुन के लेटेस्ट वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- TMKOC सेट पर जब दिलीप जोशी पर फेंकी गई कुर्सी, गुस्से से तिलमिलाए एक्टर ने दे डाली थी ये धमकी