Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uorfi Javed लड़खड़ाते हुए घर की तरफ जाती हुई आईं नजर, ट्रोल्स बोले- ज्यादा नहीं, ये तो बहुत ज्यादा हो गई

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:08 PM (GMT+05:30)

    अतंरगी कपड़ों से लाइमलाइट में आने वालीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। उनके फोटो और वीडियो अक्सर वायरल हो ...और पढ़ें

    उर्फी जावेद. फोटो क्रेडिट - वूम्प्ला वीडियो स्क्रीनशॉट
    उर्फी जावेद. फोटो क्रेडिट - वूम्प्ला वीडियो स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं उर्फी
    2. उर्फी का नया वीडियो आया सामने
    3. नशे की हालत में चूर दिखीं उर्फी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्फी जावेद आज सोशल मीडिया की दुनिया का जाना माना नाम बन चुकी हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहने वालीं उर्फी कब क्या कर जाएं, कोई नहीं कह सकता। उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके कपड़े नहीं कुछ और है।

    एक बार फिर चर्चा में उर्फी

    'एलएसडी 2' एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) कई बार कैमरे के सामने टॉपलेस होकर सामने आ चुकी हैं। वह एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक में कैमरे के सामने आ चुकी हैं। इसके लिए उन्हें कितनी बार ट्रोल तक किया गया, लेकिन एक्ट्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ता। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, लेकिन उनके लाइमलाइट में बने रहने का कारण नशे में चूर होना है।

    यह भी पढ़ें: 'कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं', Uorfi Javed ने बताया टीवी में साइड एक्ट्रेस के तौर पर उनके साथ क्या-क्या हुआ

    नशे में चूर उर्फी जावेद

    उर्फी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नशे में धुत नजर आ रही हैं। उर्फी की हालत इतनी खराब है कि वह न तो ठीक से खड़ी हो पा रही हैं, न चल पा रही हैं। फैंस उनका ये वीडियो देख हैरान हैं कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है। उनका लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी लड़खड़ा रही हैं। कोई उनका हाथ पकड़कर उन्हें कार तक पहुंचाते देखा जा सकता है। उर्फी ने इतनी शराब पी रखी है कि वह आंख भी नहीं खोल पा रहीं। इस दौरान डॉली बार-बार पैपराजी से पीछे हटने के लिए कह रही हैं। कार में बैठते ही उर्फी पैप्स को गुलाब का फूल देती हैं। लेकिन फैंस की नजर इसके बाद की उनकी हरकत पर गई।

    खबरें और भी

    उर्फी जैसे ही कार में बैठीं, यहां भी गिर गईं। हालांकि, उनकी बहन ने झट से पर्दा लगाकर पैपराजी को कुछ भी कैप्चर करने से रोक लिया। इस वीडियो पर ट्रोल्स ने कमेंट किया है। एक ने लिखा कि उर्फी एक्टिंग कर रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि उर्फी ने ज्यादा नहीं, बहुत ज्यादा पी ली है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ लैपटॉप बैग पहनकर सड़क पर आ गईं उर्फी जावेद, कैमरे के सामने खुद ही लगीं उतारने और फिर...