Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed को 'जामताड़ा' वालों ने बनाया उल्लू, 5 लाख 20 हजार में बेची सिम कार्ड ड्रेस, पुलिस ने किया सवाल-जवाब

    By JagranEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 07:45 PM (IST)

    Urfi Javed Jamtara 2 Video उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें सिम कार्ड ड्रेस में पोज देते हुए देखा जा सकता हैl इस ...और पढ़ें

    Urfi Javed Jamtara 2 Video: उर्फी जावेद की वीडियो काफी पसंद की जा रही हैl
    Urfi Javed Jamtara 2 Video: उर्फी जावेद की वीडियो काफी पसंद की जा रही हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Urfi Javed Jamtara 2 Video: उर्फी जावेद का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया हैl इसमें उन्हें रेड कार्पेट पर स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वॉक करते हुए देखा जा सकता हैl इस ड्रेस के लिए उन्होंने ₹5 लाख 20 हजार का पेमेंट किया हैl यह ड्रेस सिम कार्ड से बनी होती हैl वहीं इन्हीं सिम कार्ड का उपयोग कर कई लोगों को लूटा गया होता हैl इसके चलते पुलिस आती है और इंक्वायरी के दौरान में पता चलता है कि इस सिम कार्ड के जरिए कई स्कैम किए गए हैंl इससे उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ जाती हैl

    यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal Kalaripayattu Video: कलारीपयट्टू सीख चुकी काजल अग्रवाल ने जमकर की तलवारबाजी, देखें वायरल वीडियो

    उर्फी जावेद ने जामताड़ा सीजन 2 का प्रमोशन किया है

    गौरतलब है कि उर्फी जावेद ने अपनी सिम कार्ड वाले ड्रेस के माध्यम से जामताड़ा सीजन 2 का प्रमोशन किया हैl फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ब्रेकिंग: उर्फी जावेद को ब्यूटीफुल सिम कार्ड ड्रेस केस में गिरफ्तार कर लिया गया हैl 20000 सिम कार्ड से बनी ड्रेस के पीछे जामताड़ा का नया स्कैम हैl जामताड़ा सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आ रहा हैl'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'जिंद माही' पर किया खूबसूरत डांस, दिखाई कातिलाना अदाएं, देखें वीडियो

    उर्फी जावेद की वीडियो वायरल हो गई है

    विरल भयानी की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैl इसे 15 मिनट में 2300 से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर 25 कमेंट भी किए गए हैl कई लोगों ने हंसने की इमोजी भी शेयर की हैl वहीं कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैंl

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिश लुक के चलते खबरों में बनी रहती हैं

    गौरतलब है कि उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिश लुक के चलते खबरों में बनी रहती हैंl उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया जाता हैl हालांकि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैl उर्फी जावेद ने हाल ही में ऐसी ड्रेस में पोज भी किया था, जिसमें उनका हॉट फिगर भी नजर आ रहा थाl वह काफी बोल्ड अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    खबरें और भी