Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पेड़ कम गोबर ज्यादा लग रहा है', उर्फी जावेद की ड्रेस देख छूटी लोगों की हसीं, जमकर उड़ा रहे मजाक

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 20 May 2023 02:12 PM (IST)

    आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी एक इवेंट में ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उर्फी ने फुल कटआउट ड्रेस पहना था। उन्होंने इस ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स ...और पढ़ें

    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video: बिग बाॅस ओटीटी कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद आज अपने फैशन की वजह से अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। उर्फी ने अब तक न जानें किन-किन चीजों से अपने लिए ड्रेस तैयार की है।

    हर बार उर्फी अपने फैंस को बिग सरप्राइज देती हैं। इसी बीच एक बार फिर उर्फी अपने नए लुक के साथ सामने आई हैं। इस उर्फी ने जिस चीज से अपने लिए ड्रेस तैयार की है। उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि वह इतनी क्रियेटिविटी आखिर लाती कहां से हैं।

    उर्फी ने अब इस चीज की बनाई ड्रेस

    उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक की वीडियो शेयर की है। उर्फी ने इस बार अपने लिए पेड़ की छाल से ड्रेस बनाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले एक पुराने और विशाल पेड़ के पास खड़ी होती हैं। इसके बाद वह पेड़ की तरफ इशारे करते हुए कुछ कहने की कोशिश करती हैं।

    तभी वह अचानक ही घूमती और नए लुक के साथ कैमरे के सामने आ जाती हैं। उर्फी अचानक ही पेड़ की छाल से बने हुए टाॅप में दिखाई देती हैं। वहीं, नीचे की तरफ उन्होंने येलो कलर के छोटे से कपड़े को स्कर्ट के तौर पर लपेटा होता है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    लुक पर फिर से कमेंट कर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

    उर्फी जावेद का ये लुक फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘इस ड्रेस को बनाने के दौरान किसी भी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था!' इस लुक पर कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ये पेड़ कम गोबर ज्यादा लग रहा है।' एक ने कहा, ‘उर्फी मैम आप अजूबा हो।' एक यूजर ने लिखा, ‘बस यही देखना रह गया था।' ऐसे कई और कमेंट उर्फी के इस लुक पर आ रहे हैं।