Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Who Is Ayesha Khan: बिग बॉस में मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग का आरोप लगाने वाली आयशा खान कौन हैं? जीत चुकी हैं ये खिताब

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 01:48 PM (IST)

    Who Is Bigg Boss 17 Ayesha Khan सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है जिन्होंने मुनव्वर फारू ...और पढ़ें

    जानिए कौन हैं बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जानिए कौन हैं बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कौन हैं बिग बॉस 17 की आयशा खान?
    2. आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर लगाया आरोप
    3. मुनव्वर फारूकी संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं आयशा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Ayesha Khan of Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है, जिन्होंने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर धोखा देने का आरोप लगाकर पहले ही लाइमलाइट बटोर ली है। हम बात कर रहे हैं आयशा खान (Ayesha Khan) की, जो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शो में वह कॉमेडियन का पर्दाफाश करती हुई नजर आएंगी।

    आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक साथ दो लड़कियों को डेट किया है। खुद को मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड बताने वाली आयशा का जैसे ही प्रोमो सामने आया, लोग उनके बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर आयशा खान कौन हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: आयशा खान के आरोपों पर Munawar Faruqui की सिट्टी-बिट्टी गुल, बोले- 'मैं डेट करने का नाटक कर रहा था'

    कौन हैं बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान?

    'बिग बॉस 17' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं आयशा खान मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। आयशा कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें गिटार, रीबोर्न हीर और मोहब्बत के काबिल जैसे गाने शामिल हैं। आयशा साउथ सिनेमा का भी एक जाना-माना नाम हैं। वह मुखचित्रम् (Mukhachitram) कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

    Ayesha Khan of Bigg Boss 17

    आयशा खान ने जीता ये खिताब

    आयशा खान ने मॉडलिंग भी की है। वह मिस टीन नविवुड 2019 की विनर रह चुकी हैं। साथ ही कई बार रैम्प पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर भी चर्चा बटोरती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उन्हें 2.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

    खबरें और भी

    BB 17 Ayesha Khan

    क्या मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान को दिया धोखा?

    आयशा खान, मुनव्वर फारूकी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। आयशा का दावा है कि मुनव्वर ने उनके साथ-साथ एक और लड़की को डेट किया है। आयशा का कहना है कि मुनव्वर ने उनसे कहा था कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने आयशा को आई लव यू कहा और उनसे शादी का भी वादा किया। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में आमने-सामने आयशा और मुनव्वर के बीच कौन सा युद्ध छिड़ता है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: क्या दो लड़कियों को डेट कर रहे थे मुनव्वर फारुकी? आयशा खान ने किया बड़ा खुलासा