यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो का नया प्रोमो जारी, अभिरा-अरमान की लाइफ में आएंगे ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo स्टार प्लस के फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो जारी हो चुका है। इस वीडियो में नई स्टार कास्ट शो की विरा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: स्टार प्लस का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आज भी लोगों के पसंदीदा टीवी शो में से एक है। इस शो में अभी हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जो कुछ ही दिन में इसे अलविदा कहने वाले हैं। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी की एंट्री होने वाली है।
समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टार प्लस के इस फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देने वाले हैं। अब हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नई कास्ट का मेकर्स ने दिखाया चेहरा, अक्षरा-अभिमन्यु की जगह नजर आएंगे ये सितारे
अभिरा के सामने आएंगी मुश्किलें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला अक्षरा की बेटी अभिरा का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं, शहजादा धामी अरमान के किरदार में नजर आएंगे। प्रोमो में देखा जा सकता है कि समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को अभिरा, अरमान और रूही के किरदार में दिखाया गया है। इसके बाद अभिरा और अरमान के लाइफ में ऐसा मोड़ आता है, जहां दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन उनके परिवार वाले उनकी शादी को स्वीकार नहीं करते हैं। इसके बाद हर किसी की लाइफ बदल जाती है।
View this post on Instagram
समृद्धि शुक्ला ने अपने किरदार को लेकर किया खुलासा
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने बताया कि 'अभिरा और अरमान व्यक्तित्व के मामले में एक दूसरे से काफी अलग हैं। एक तरफ अभिरा जहां स्वतंत्र लड़की है। वहीं, अरमान की अपने करियर को लेकर अलग योजनाएं हैं'।
खबरें और भी
अभिरा और अरमान की लाइफ में आने वाले उतार-चढ़ाव को देखना काफी दिलचस्प होगा। मैं विरासत को संभालने के लिए उत्सुक हूं और आशा करती हूं कि दर्शक हमें भी उतना ही प्यार और सराहना देंगे'।
बता दें कि नए किरदारों के साथ यह शो 6 नवंबर से सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे स्टार प्लस पर आने वाला है।
यह भी पढ़ें: Ye Rishta Kya Kehlata Hai में खत्म होगी अभिमन्यु-अक्षरा की प्रेम कहानी, बेटी-बेटी का रोल निभाएंगे ये सितारे