Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लव हॉस्टल' से 'लव पर स्क्वायर फुट' तक, नहीं देखीं तो वेलेंटाइन वीक में देख डालिए ओटीटी पर मौजूद ये लव स्टोरीज

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:22 PM (IST)

    Romantic Movies in Valentine Week विक्रांत मैसी की फिल्म लव हॉस्टल में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा ओटीटी पर कई और रोमांटिक फिल् ...और पढ़ें

    वेलेंटाइन वीक में ओटीटी पर देखिए ये इंटेंस लव स्टोरी। फोटो- इंस्टाग्राम
    वेलेंटाइन वीक में ओटीटी पर देखिए ये इंटेंस लव स्टोरी। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर मौजूद हैं एक से बढ़कर एक प्रेम कहानियां
    2. लव हॉस्टल में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में हैं
    3. तापसी पन्नू के साथ हसीन दिलरूबा थ्रिलर लव स्टोरी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Love Stories in Valentine Week on OTT: फिल्मों की दुनिया में लव स्टोरीज की एक अलग ही जगह रही है। सिनेमा की शुरुआत से अब तक ऐसी कई लव स्टोरीज आई हैं। बहुत कम फिल्में ऐसी बनती हैं, जिनमें कोई लव स्टोरी ना हो, भले ही कहानी में उसे कम या ज्यादा तवज्जो मिले।

    मिसाल के तौर पर हाल ही में रिलीज हुई बेहद सफल फिल्म 12th फेल आर्थिक रूप से कमजोर एक लड़के की मेहनत, लगन और संघर्ष की दास्तां है, जो आइपीएस बनने का सपना पूरा करता है। इस कहानी में भी एक खूबसूरत लव स्टोरी छिपी है, जो अपने प्यार की ताकत बनती है।

    वेलेंटाइन वीक से बेहतर टाइम और क्या हो सकता है मोहब्बत में डूबी कहानियां देखने के लिए। नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर मौजूद ऐसी ही 10 फिल्में, जिन्हें वेलेंटाइन वीक में देख सकते हैं। 

    लव हॉस्टल (Love Hostel)

    12th फेल से पहले विक्रांत मैसी की कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, जिनमें से एक लव हॉस्टल है। यह दो अलग-अलग बिरादरी के युवाओं की लव स्टोरी है और इस कहानी के खलनायक एनिमल वाले बॉबी देओल हैं, जो हॉनर किलिंग की इस प्रेम कहानी को इंटेंस बनाते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: Love Storiyaan- प्यार के महीने में सच्ची मोहब्बत की कहानी बताएंगे Karan Johar, 'लव स्टोरियां' की रिलीज डेट OUT

    कबीर सिंह

    एनिमल बनाने से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने अर्जुन रेड्डी बनाई थी और फिर इसे हिंदी में कबीर सिंह शीर्षक से बनाया, जिसमें शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। यह हिंसक प्रेम कहानी काफी सफल रही थी और शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी। कबीर सिंह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    खबरें और भी

    लव पर स्क्वायर फुट (Love Per Square Foot)

    सैम बहादुर बनने से काफी वक्त पहले विक्की कौशल ओटीटी के चमकदार सितारों में शामिल थे। 2018 में नेटफ्लिक्स पर आई आनंद तिवारी निर्देशित लव पर स्क्वायर फुट में विक्की ने अंगिरा धर के साथ लीड रोल निभाया था। यह महानगरों में घर की तलाश के बीच एक कपल की लव स्टोरी है। 

    हसीन दिलरूबा

    नेटफ्लिक्स पर आई इस हसीन दिलरूबा थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। विनिल मैथ्यू ने निर्देशन किया था। इस इंटेंस लव स्टोरी में कई ट्विस्ट्स भी हैं। 

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस लव स्टोरी की कहानी दो अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं पर आधारित है। करण जौहर निर्देशित फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी ने भी लीड रोल निभाये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    इश्कजादे

    परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म इश्कजादे उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में दो अलग-अलग धर्मों के युवाओं की प्रेम कहानी है। हबीब फैजल निर्देशित फिल्म का निर्माण यशराज ने किया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    बवाल

    नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह पति-पत्नी के बीच बनते-बिगड़ते रिश्ते की कहानी है, जिसमें विश्व युद्ध ने अहम किरदार निभाया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। 

    यह भी पढ़ें: OTT Movies And Series- सुष्मिता की सीरीज 'आर्या' का इस हफ्ते गिर जाएगा पर्दा, भूमि करेंगी 'भक्षक' का पर्दाफाश

    सत्यप्रेम की कथा

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की यह रोमांटिक फिल्म भी एक सामाजिक संदेश देती है। यह फिल्म प्राइम पर देखी जा सकती है।

    फोटोग्राफ (Photograph)

    रितेश बत्रा निर्देशित फोटोग्राफ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल्स निभाये थे। नवाज ने स्ट्रीट फोटोग्राफर का किरदार निभाया था। एक समझौते के तहत मिले इन दोनों के बीच एक बॉन्ड बन जाता है, जबकि दोनों हर तरह से बिल्कुल अलग किरदार हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    सीता रामम

    दुल्कर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना स्टारर इस तेलुगु फिल्म की कहानी प्यार के अनोखे बंधन को दिखाती है। फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।