7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर Netflix पर बन गई मस्ट वॉच, टॉप-10 में कर रही है ट्रेंड
Netflix पर नई फिल्मों और वेब सीरीज का ट्रेंड होना आम बात है। लेकिन हैरानी तब होती है, जब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई पुरानी फिल्म ट्रेंड करती है। फिलहा ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर छाई ये पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर छाई 103 मिनट की फिल्म
7 साल पुरानी मूवी ओटीटी पर कर रही कमाल
टॉप-10 में इस नंबर पर कर रही है ट्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मनोरंजन महा संगम हमेशा देखने को मिलता है। हर वीक इस मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक नई वेब सीरीज और मूवीज को रिलीज किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता हुए भी पाया गया है कि नेटफ्लिक्स पर पुरानी फिल्में अपना भौकाल टाइट करती हुई नजर आई हैं।
इस कड़ी में हिंदी सिनेमा की एक सात साल पुरानी फिल्म का नाम फिलहाल शामिल हो रहा है, जो नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी बॉलीवुड मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर पुरानी फिल्म का कब्जा
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसका जॉनर क्राइम थ्रिलर है। साल 2019 में इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 27 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 67 करोड़ से पार रहा था। इस तरह से ये एक सुपरहिट फिल्म बनी थी।
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 OTT Release Date: मर्दानी के फैंस के लिए खुशखबरी! थिएटर में आने से पहले आ गई OTT रिलीज डेट
-1769345771165.jpg)
1 घंटा 43 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर की कहानी की तरफ गौर किया जाए तो इसमें एक सनकी सीरियल किलर की स्टोरी को दिखाया गया है, जो एक-एक करके सूबे की लड़कियों का अपहरण करता है और उनके साथ दुष्कर्म करके बेहरमी से मौत के घाट उतार देता है। पुलिस की तरफ से एक लेडी ऑफिसर इस हत्यारे की पीछे लगी हुई है, जिसे वह किलर चकमा देता रहता है।
खबरें और भी
-1769345780877.jpg)
बाकी कहानी जानने के लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की 7 साल पहले आई फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) को देखना पड़ेगा, जो फिलहाल ओटीटी पर नंबर-7 पर ट्रेंड कर रही है।
जल्द आएगी मर्दानी 3
पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में जल्द ही अभिनेत्री रानी मुखर्जी की वापसी होने वाली है। रानी की मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मर्दानी 3 को आने वाली 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब तक मर्दानी के 2 पार्ट्स रिलीज हुए हैं और दोनों ही कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल रहे हैं। इसके अलावा मर्दानी 3 (Mardaani 3) की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आई गई है, जिसके आधार पर थिएटर्स के बाद 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा।