Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Champion on OTT: 7.5 IMDb रेटिंग वाली 'चैम्पियन' इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, थ्रिल से भरपूर है कहानी

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 12:45 PM (IST)

    Champion OTT Release Date: सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद चैम्पियन मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज को तैयार चैम्पियन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर रिलीज को तैयार चैम्पियन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद 'चैम्पियन' ओटीटी पर आ रही है। फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस को दर्शकों-क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार पता चल गया है कि चैम्पियन किस ओटीटी पर कब स्ट्रीम होने वाली है।

    चैम्पियन बड़े पर्दे पर क्रिसमस (25 दिसंबर 2025) पर रिलीज हुई थी। तेलुगु फिल्म एक पीरियड स्पोर्ट एक्शन ड्रामा है। रोशन मेका, अनअनस्वरा राजन, नंदमुरी कल्याण चक्रवर्ती, संतोष प्रताफ, के के मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी स्पोर्ट से शुरू होकर थ्रिल और एक्शन में बदल जाती है।

    क्या है चैम्पियन मूवी की कहानी?

    फिल्म स्वतंत्रता के बाद 1948 में सेट है। चैम्पियन की कहानी एक टैलेंटेड स्पोर्ट प्लेयर माइकल विलियम्स की है जो लंदन में फुटबॉल खेलना चाहता है। एक बेकरी में काम करने वाले माइकल का सपना आखिरकार पूरा हो रहा होता है और उसे एक मैनचेस्टर फुटबॉल क्लब का हिस्सा बनने का मौका भी मिलता है लेकिन उसके पिता का अतीत उसके रास्ते में रुकावट बन जाता है।

    Champion

    वह लंदन जाने के लिए जद्दोजहद करता है और फिर एक गैर-कानूनी काम करने के लिए राजी हो जाता है। यहीं कहानी में एक ट्विस्ट आता है और उसे अपने सपनों को किनारे कर निजामों और रजाकारों के शासन के खिलाफ लड़ना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर मौजूद इस हॉरर थ्रिलर ने Oscars 2026 में उड़ाया गर्दा, 3200 करोड़ कमाने वाली मूवी कंपा देगी रूह!

    चैम्पियन मूवी हिट या फ्लॉप

    कथित तौर पर 40-45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 17 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 12 करोड़ के ऊपर था।

    champion movie

    किस ओटीटी पर आ रही है चैम्पियन?

    भले ही लोगों ने इसे सिनेमाघरों में मिस कर दिया हो लेकिन 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। यह 29 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आप इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Neflix पर आई इस बॉलीवुड फिल्म का फैन हुआ पाकिस्तान, 'धुरंधर' के बैन होने के बाद गूंजी 'हक' की आवाज