Mardaani 3 OTT Release Date: मर्दानी के फैंस के लिए खुशखबरी! थिएटर में आने से पहले आ गई OTT रिलीज डेट
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे पहले फरवरी में आना था। फिल्म में रानी ...और पढ़ें
-1769270022250_m.webp)
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी का किरदार (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी को अपनी फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर खूब तारीफ मिल रही है। मूवी 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस रानी की परफॉर्मेंस देखकर उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं।
पहले ये मूवी फरवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने मौका देखकर इसकी रिलीज को प्रीपोंड कर दिया है। वहीं फिल्म की ओटीटी प्रीमियर डेट को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं। अगर मीडिया में आ रही लेटेस्ट खबरों का विश्वास किया जाए तो रानी की फिल्म मर्दानी 3 ओटीटी पर आने के लिए अन्य फिल्मों की तरह 8 हफ्तों वाला गाइडलाइन फॉलो करेगी।
यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में 'मर्दानी' एक्ट्रेस की हुई एंट्री? Rani Mukerji ने फिल्म का हिस्सा बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन
ओटीटी पर कब आएगी फिल्म?
ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, मचअवेटेड थ्रिलर ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सीधे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म 27 मार्च, 2026 के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
-1769270382480.jpg)
यह फिल्म पहले 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, सीबीएफसी ने 14 जनवरी को फिल्म को U/A (16+) सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे, 17 मिनट और 7 सेकंड है।
क्या है मर्दानी 3 की कहानी?
रानी फिल्म में आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाएंगी। इस फ्रैंचाइज के बेबाक अंदाज को बरकरार रखते हुए, मर्दानी 3 एक और दिल दहला देने वाली, सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी लेकर आएंगी। शिवानी इसमें समय के साथ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इस बार शिवानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में शामिल होंगी और दो युवा लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक भयावह मामले की जिम्मेदारी संभालेंगी।