रानी मुखर्जी की Mardaani 3 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म से बदले गए ये सीन्स!
रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) फाइनली सेंसर बोर्ड से पास होकर सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए एकदम तैयार है। हालांकि, रिलीज से पहले ...और पढ़ें

मर्दानी 3 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) सेंसर बोर्ड से पास हो गई है, लेकिन काफी सारे एडिट्स के बाद। जी हां, फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। इस फिल्म से कई सारे सीन्स को हटाया गया है। साथ ही इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है, यह भी पता चल गया है।
करीब 6 साल बाद रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही हैं। फिल्म पहले फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पहले ही रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म की रिलीज से चंद दिन पहले यह सेंसर बोर्ड के पास गई और वहां से फिल्म पास हो गई है, लेकिन कुछ एडिट्स भी किए गए हैं।
सेंसर बोर्ड से पास हुई मर्दानी 3
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 में कुछ सीन्स को बदले गए हैं। सीन्स बदलने के बाद इसे सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रन टाइम भी तय हो गया है। यह सिनेमाघरों में 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड के लिए दिखाई जाएगी। सेंसर बोर्ड ने 14 जनवरी को ही सर्टिफिकेट दे दिया था।
मर्दानी 3 में हुए कौन-कौन से बदलाव?
भले ही मर्दानी 3 को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म में 'बच्ची' शब्द को 'लड़की' से रिप्लेस किया गया है। चूंकि इस सीन में सेक्शुअल वॉयलेंस दिखाया गया है, इसलिए फिल्ममेकर्स को यह कन्फर्म करने के लिए एक्ट्रेस की उम्र का प्रूफ देना पड़ा कि वह नाबालिग नहीं हैं। फिल्म में एक सीन में लड़की को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया था, वो भी बदल दिया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कौन है सिनेमा की नई अम्मा? Mardaani 3 में रानी मुखर्जी की नाक में करेंगी दम
साथ ही एक शब्द को 'ट्रेडर' में बदला गया है। सेक्सुअल ओर्गंस को लेकर बोले गए शब्द और भारत सरकार पर कमेंट में बदलाव हुए हैं। कुछ देशों के नाम एक सीन से हटाने के लिए कहा गया था। CBFC की रिक्वेस्ट पर मेकर्स ने फिल्म में किडनैपर्स के एक डायलॉग के बारे में क्लैरिफिकेशन दिया।