6 एपिसोड, 100 साल पुरानी महागाथा और GOT की वो खूंखार दुनिया; Jio Hotstar पर गर्दा उड़ाने में लगा ये नया शो
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वक्त अलग-अलग सीरीज और फिल्में आ रही हैं, लेकिन आज एक ऐसा शो है, जो ओटीटी पर जमकर छाया हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अगर आप 'गे ...और पढ़ें

Hotstar पर छाई ये नई सीरीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन का बाजार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आजकल खूब सजा हुआ नजर आ रहा है। यूं तो अक्सर ओटीटी पर अलग-अलग सीरीज और फिल्में आते रहते हैं लेकिन आज एक ऐसा शो है, जो ओटीटी पर जमकर छाया हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अगर आप 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) के फैन हैं, तो ये फिर आपके लिए किसी दावत से कम नहीं होगा।
हॉटस्टार पर छाया ये नया शो
दरअसल नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साल की शुरूआत के साथ ही नए शोज आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच अब जियो हॉटस्टार पर दस्तक दी है 'ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स' ने। ये वो शो है, जिसने आते ही तहलका मचा दिया है।
यह भी पढ़ें- 9 महीने के इंतजार के बाद OTT पर आ गई सस्पेंस से भरी फिल्म, 2 घंटे 15 मिनट की मूवी का क्लाइमेक्स है जबरदस्त
वहीं अगर आपने GOT यानि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) देखा है तो फिर 'ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स' (A Knight of the Seven Kingdoms) आपके लिए किसी दावत से कम नहीं है। जियो हॉटस्टार पर यह शो इस वक्त जमकर देखा जा रहा है। इंडिया में ये सीरीज इस वक्त नंबर 2 पर ट्रेंड (Hotstar Trending Series) कर रही है।
ये इस शो का पहला सीजन है और इसमें 6 एपिसोड्स हैं, जो हर हफ्ते रिलीज हो रहे हैं और इसी के साथ ये भारत में दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
क्या है सीरीज की कहानी?
दरअसल यह सीरीज सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का प्रीक्वल है और यह GOT की कहानी से लगभग 100 साल पहले की कहानी इसमें दिखाई गई है। जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की मशहूर किताब 'डंक एंड एग' (Dunk and Egg) पर ये पूरा शो आधारित है। सीरीज की कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है।
खबरें और भी
एक है 'सर् डंकन द टॉल' (डंक), जो एक गरीब लेकिन नेक दिल का योद्धा है। वहीं उसका छोटा सा साथी 'एग' है। शो में ट्विस्ट तब आता है जिसे डंक एक मामूली बच्चा समझता है, वो असल में एगन टार्गेरियन है, जो टार्गेरियन खानदान का राजकुमार है और आगे चलकर राजा बनने वाला है।
इस शो में ज्यादा किरदारों को जबरन घुसाने की कोशिश नहीं की गई है बल्कि महज दो लोगों के इर्द-गिर्द ही इसकी कहानी को बुना गया है, ऐसे में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
इस शो में पीटर क्लैफी (Peter Claffey) ने डंक का किरदार निभाया है, वहीं डेक्सटर सोल एनसेल (Dexter Sol Ansell) एग की भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिन बेनेट (Finn Bennett), बर्टी कार्वेल (Bertie Carvel) जैसे स्टार्स इसमें नजर आए हैं।
इस शो को जॉर्ज आर.आर. मार्टिन और इरा पार्कर ने मिलकर बनाया है। वहीं ओवेन हैरिस (Owen Harris) ने इसके पहले तीन एपिसोड्स का डायरेक्शन किया है। अभी तक के 4 एपिसोड्स आ चुके हैं और वो दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। वहीं इसका अगला सीजन भी जल्द ही आने वाला है, जिसका ऐलान हो चुका है।