Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 OTT Release: चल गया पता! सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी बॉर्डर 2, टाइम कर लें नोट

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 06:57 PM (IST)

    अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'वॉर ड्रामा' फिल्म 'बॉर्डर 2' को देशभर की ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है। मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा ...और पढ़ें

    इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'बॉर्डर 2' / फोटो- Instagram

    इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'बॉर्डर 2' / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोई फिल्म सिनेमाघरों में आए, उससे पहले ही फैंस ये जानने के लिए बेताब हो जाते हैं कि उनकी पसंदीदा मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी। 'धुरंधर' के बाद सनी देओल-वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर भी कुछ ऐसी ही एक्साइटमेंट ऑडियंस के अंदर है।

    सनी देओल की बॉर्डर 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। इस देशभक्ति फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar Movie) का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 32 करोड़ पहले शुक्रवार को कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। 

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'बॉर्डर 2'

    इंडिया-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग की कहानी दर्शक थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखेंगे। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों के बाद जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वह नेटफ्लिक्स (Netflix)है।

    फिल्म की शुरुआत के क्रेडिट सीन में मेकर्स ने इसका स्ट्रीमिंग पार्टनर 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) को बताया है। मैशेबल. कॉम की एक खबर के मुताबिक, सनी देओल-दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर 'बॉर्डर 2' मार्च या अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। किसी भी फिल्म का अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन होता है, तो वह सिनेमाघरों में रिलीज होने के छह हफ्ते बाद ओटीटी पर आमतौर पर आ जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Border-2 ने मेरठ में मचाया धमाल, पहले सप्ताह में 'धुरंधर' को पछाड़ा

    [image] - 2647922

    अब तक कितने करोड़ पहुंचा है बॉर्डर 2 का कलेक्शन?

    पहले दिन 32 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली बॉर्डर 2 ने वीकेंड के खत्म होने के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 193.48 करोड़ तक का कर लिया है। फिल्म ने शनिवार को 40.59 करोड़, रविवार को 57.20 करोड़ और सोमवार को 63.59 करोड़ तक का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाए हैं। 

    border 2 worldwide collection

    बॉर्डर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, दुनियाभर में मूवी ने 261.2 करोड़ अभी तक कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 30.87 करोड़ की हुई है। फिल्म का बजट 250 से 270 के बीच के में है। 

    यह भी पढ़ें- अभी तक नहीं देखी Sunny Deol की Border 2? ये 5 कारण जेब ढीली करने पर कर देंगे मजबूर