Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने के इंतजार के बाद OTT पर आ गई सस्पेंस से भरी फिल्म, 2 घंटे 15 मिनट की मूवी का क्लाइमेक्स है जबरदस्त

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 01:23 PM (IST)

    OTT पर हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। इस हफ्ते एक ऐसी ही फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम की गई, जिसका 9 महीने से इंत ...और पढ़ें

    2 घंटे 15 मिनट की ये सस्पेंस थ्रिलर ओटीटी पर मचा रही है धमाल/ फोटो- Instagram

    2 घंटे 15 मिनट की ये सस्पेंस थ्रिलर ओटीटी पर मचा रही है धमाल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर दर्शकों की पहली च्वाइस ऑडियंस की या तो क्राइम थ्रिलर फिल्में हैं या फिर सस्पेंस। हर हफ्ते फैंस को दो जोनर की फिल्मों और सीरीज का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं, जो उन्हें थिएटर्स में मिले या न मिले, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिल ही जाती हैं। 

    9 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब एक ऐसी ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसका सस्पेंस एकदम धांसू है और क्लाइमेक्स तो दर्शकों को अपनी सीट छोड़ने ही नहीं देगा। कौन सी है ये फिल्म, नीचे पढ़ें विस्तार से:

    कहानी में मर्डर और मिस्ट्री 

    जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं, उसकी कहानी एक तेज तर्रार और व्यवस्थित पुलिस ऑफिसर की है, जो अब तक कई कॉम्प्लेक्स और अनसुलझे केस को सुलझा चुका है। उसका नया असाइंमेंट उसे सीरियल किलर की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली श्रृंखला में फंसा देता है, जो केस शुरुआत में देखकर मामूली सा लगता है, लेकिन बाद में जब उसकी छानबीन आगे बढ़ती है, तो पुलिस ऑफिसर के सामने मर्डर और रहस्यमयी स्कूल 'ट्विन बर्ड' की एक ऐसी घटना सामने आती है, जो उसे हिलाकर रख देती है।

    यह भी पढ़ें- वेब सीरीज से गोविंदा के भांजे करने जा रहे कमबैक, OTT पर दिखेगा भोजपुरी स्टार का नया अवतार

    elevan ott release

    जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म में सीरियल किलर की साइकोलॉजिकल टेंशन, मैनिपुलेशन, ट्रॉमा और एक हिडन पैटर्न सामने आता है। 2 घंटे 15 मिनट की पूरी फिल्म में मिस्ट्री दिखाई गई है। इम्पेक्टफुल एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म में भरपूर सस्पेंस वाली ये फिल्म तमिल ड्रामा 'इलेवन' है।

    खबरें और भी

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मूवी?

    नवीन चंद्र फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। ये तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में 16 मई 2025 को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब 9 महीने के इंतजार के बाद फिल्म OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो चुकी है।

    इस फिल्म को न सिर्फ साउथ ऑडियंस, बल्कि हिंदी दर्शक भी देख सकते हैं। इलेवन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है। IMDb ने भी इलेवन को 10 में से 7.4 की रेटिंग दी है। 

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: बोरियत की छुट्टी! इस फ्राइडे मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, रिलीज होंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज