8 साल में 3 सीजन, 29 एपिसोड में फुल ऑन रोमांच, ओटीटी पर नंबर-1 है ये पुरानी क्राइम थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद है, जो पिछले 8 सालों से फैंस की फेवरेट बनी हुई है। ...और पढ़ें
-1785735354809_m.webp)
ओटीटी की बेस्ट सीरीज (फोटो क्रेडिट- imdb)
HighLights
8 सालों से ओटीटी पर छाई है सीरीज
क्राइम थ्रिलर के तौर पर बनी फेवरेट
जल्द आएगा सीरीज का चौथा सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका श्रेय ओटीटी के उन कंटेंट को जाता है, जो सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस मामले में 8 साल पुरानी एक वेब सीरीज का नाम भी शामिल होता है, जो क्राइम थ्रिलर के तौर पर ऑडियंस की फेवरेट रही है।
3 सीजन और उनमें मौजूद 29 एपिसोड के जरिए ओटीटी पर हुकूमत जमाने वाली इस वेब सीरीज के चौथे सीजन का भी सभी को इंतजार है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सीरीज की चर्चा की जा रही है।
बेस्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज
ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर का जॉनर सिनेप्रेमियों का काफी फेवरेट माना जाता है। जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह भी भारत की बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के तौर पर जानी जाती है।
यह भी पढ़ें- 4 सीजन 32 एपिसोड, 6 सालों से ओटीटी पर डाला डेरा, भारत की नंबर-1 सीरीज

सीरीज में उत्तर प्रदेश के एक शहर के बाहुबली और गैंगस्टर लड़कों की कहानी को दिखाया गया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur Web Series) की जा रही हैं।

जी हां पिछले 8 सालों से मिर्जापुर इंडिया की टॉप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज बनी हुई है। साल 2018 में इसके शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से हुई थी और 2026 में भी इसे खूब देखा जाता है। बात की जाए इसके सीजन दर सीजन और टोटल एपिसोड डिटेल्स की तो वह इस प्रकार है-
मिर्जापुर सीजन 1- 2018 (टोटल एपिसोड 9)
मिर्जापुर सीजन 2- 2020 (टोटल एपिसोड 10)
मिर्जापुर सीजन 3- 2024 (टोटल एपिसोड 10)
इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का निर्माण अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। मिर्जापुर सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रशिका दुगल, विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। पहले दो सीजन में मुन्ना भईया बन अभिनेता दिव्येंदु शर्मा भी काफी चर्चा में रहे।
खबरें और भी
जल्द आएगा मिर्जापुर का चौथा सीजन
अगले महीने मिर्जापुर सीरीज पर आधारित फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच बड़ा अपडेट ये भी है कि मेकर्स ने मिर्जापुर सीजन 4 (Mirzapur 4) की भी तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि अगले साल इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।