Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aly Goni और रूही दोसानी को हराकर Mini Mathur बनीं Alliance की पहली विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख का कैश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:15 PM (GMT+05:30)

    एक्टर कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को अपना पहला विनर मिल गया है, जिसमें टीवी होस्ट मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी और 50 ला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) के रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) को अपना पहला विनर मिल गया है। टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) ने ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर जीत हासिल की। ट्रॉफी के साथ-साथ उन्होंने 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता।

    मिनी माथुर ने महिलाओं के लिए जताई उम्मीद

    जीत के बाद, मिनी ने अपने सफर के बारे में बात की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जीत और भी महिलाओं को खुद को चुनौती देने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

    जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह शो जॉन डी मोल के बनाए डच रियलिटी शो 'डी बॉन्डजेनोटन' (De Bondgenoten) का अडैप्टेशन है। हेडक्वार्टर में छह हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद, लगातार आते उतार-चढ़ाव, बार-बार बदलते साथियों और मुश्किल फैसलों का सामना करते हुए मिनी ने ट्रॉफी अपने नाम की।

    कौन थे टॉप 5 कंटेस्टेंट

    अली पहले ही 'एस ऑफ द वीक' के फाइनलिस्ट बन चुके थे, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स रूही दोसानी, मिनी माथुर, नीति टेलर और कुशल टंडन को फाइनलिस्ट बनने के लिए आमने-सामने के मुकाबले में हिस्सा लेना पड़ा। सेमी-फाइनल में कुशल मिनी से हार गए और नीति रूही से हार गईं, जिससे अली के साथ रूही और मिनी फाइनलिस्ट बनें।

    Alliance (1)

    खबरें और भी

    फिनाले में थोड़ा बहुत ड्रामा भी हुआ जब शो के कई पूर्व खिलाड़ी वापस आए। उनमें से कई लोगों ने वंशज सिंह को निशाना बनाया। डेजी शाह ने उन्हें इसलिए खरी-खोटी सुनाई क्योंकि उन्होंने कहा था कि शो में डेजी का कोई योगदान नहीं था। सीमा सचदेह ने भी उन कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लिया जिन्होंने दावा किया था कि वह और सोहेल खान शो में छुट्टियां मनाने आए थे।

    यह भी पढ़ें- एक पिक्चर की वजह से हुआ था Sohail Khan और सीमा सजदेह का तलाक? भाई का दर्द देख Salman Khan ने खोल दिया राज

    यह भी पढ़ें- 'उसको समझ आना चाहिए...', Salman Khan ने सबके सामने किया रैपर बादशाह को रोस्ट; उड़ाया 'अलायंस' में खुलेआम मजाक