Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Assi OTT Release: तापसी पन्नू की 'अस्सी' को ओटीटी का सहारा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 08:58 PM (IST)

    Assi On OTT: एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अस्सी का नाम ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    अस्सी ओटीटी रिलीज अपटेड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अस्सी ओटीटी रिलीज अपटेड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कब और कहां आएगी अस्सी

    2. ऑनलाइन रिलीद को लेकर चर्चा में फिल्म

    3. तापसी पन्नू की नई मूवी है अस्सी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म अस्सी काफी चर्चा में रही। लेकिन कमर्शियल तौर पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, अभी तक ये मूवी सिनेमाघरों में जारी बेशक है, लेकिन ओटीटी रिलीज को लेकर भी तापसी की अस्सी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि कोर्टरूम ड्रामा अस्सी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। रिलीज से पहले किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस मूवी के डिजिटल राइट्स खरीदे थे।  

    ओटीटी पर कहां आएगी अस्सी 

    फिल्म अस्सी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। मूवी की कहानी एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे को दर्शाती है, जो आपको झकझोर को रख देगी। कोर्टरूम ड्रामा और निर्देशक अनुभव सिन्हा का नाता काफी पुराना है। तापसी पन्नू के साथ मिलकर इस बार उन्होंने अस्सी को लेकर दांव खेला।

    assifilm

    यह भी पढ़ें- Assi Box Office Day 3: अस्सी का चल गया दांव, संडे को बन गया काम, फिल्म ने छाप लिए मोटे दाम

    मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स जरूर मिला, लेकिन कमर्शियल तौर पर ये मूवी फिसड्डी रही। अब अस्सी की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज है। अमूमन देखा जाता है कि कोई भी फिल्म थिएटर्स रिलीज के 6-8 वीक के बाद ओटीटी पर आती है। अस्सी के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखना को मिलेगा।

    assij

    फिलहाल अस्सी को सिनेमाघरों में 10 दिनों का समय ही बीता है। ऐसे में अभी इसको ओटीटी पर आने पर समय लगेगा। लेकिन रिलीज से पहले ओटीटी प्लेफॉर्म जी5 (ZEE5) के साथ इसके डिजिटल राइट्स की डील पक्की हो गई। ऐसे में आने वाले समय में अस्सी आपको ऑनलाइन इसी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान होना बाकी है।

    खबरें और भी

    अस्सी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

    गौर किया जाए अस्सी के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तरफ तो ओपनिंग वीकेंड तक इसने अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश की। अब तक रिलीज के 10 दिनों के भीतर अस्सी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ के आस-पास कारोबार कर लिया है। 35-40 करोड़ के अनुमानित बजट में बनने वाली तापसी पन्नू की अस्सी फ्लॉप होती हुई नजर आई है। 

    यह भी पढ़ें- Assi Box Office Report: पाई-पाई की मोहताज हुई अस्सी, छठे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन