18 साल बाद OTT पर आई ये Romantic Film, टॉप 10 में मारी बाजी; कहानी दिल तोड़ने वाले 'इश्कबाज' की
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्यार की बरसात हो रही है। हाल ही में ओटीटी पर 18 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई जो आते ही ...और पढ़ें

ओटीटी पर आई 18 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18 साल बाद एक रोमांटिक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में आई थी, तब इसके किरदार, कहानी और गाने ने महफिल में चार-चांद लगा दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी।
अगर आप वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर कोई रोमांटिक फिल्म देखने का सोच रहे हैं और वो भी ओटीटी पर... तो हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह फिल्म सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है।
इश्कबाज लड़के की कहानी
यह रोमांटिक फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे इश्कबाज लड़के की थी, जो लड़कियों से इश्क लड़ाता और फिर उनका दिल छल्ली-छल्ली कर देता। एक दिन जब उसे प्यार होता है तो उसका भी दिल टूट जाता है। फिल्म में एक हीरो और तीन हीरोइनें हैं।
वर्ल्डवाइड हिट रही थी रणबीर की फिल्म
यह सिद्धार्थ आनंद की रोमांटिक फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' (Bachna Ae Haseeno) हो। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा लीड रोल्स में नजर आए थे। करीब दो दशक पहले आई इस फिल्म में उस वक्त 61 करोड़ के ऊपर वर्ल्डवाइड कमाई की थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Valentine Day पर मस्ट वॉच है Netflix की ये रोमांटिक फिल्म, 'प्रेम' का असली मतलब सिखाती है कहानी
क्या है 'बचना ऐ हसीनों' की कहानी?
राज को जब अपने दिल टूटने का एहसास होता है, तब उसे अपने किए गए कामों के लिए अफसोस होता है। वह राधिका और मिनिषा से अपनी गलती के लिए माफी मांगने के लिए ऐढ़ी चोटी का दम लगा देता है।
किस ओटीटी पर है 'बचना ऐ हसीनों'?
यह फिल्म 18 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में ऐड हुई है और इस वक्त टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी या फिर इसे दोबारा देखना चाहते हैं तो आप ओटीटी पर देख सकते हैं।