Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर नंबर-1 निकली एक्शन थ्रिलर, 2 घंटे 21 मिनट की कहानी हिला देगी दिमाग

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 12:13 PM (IST)

    मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक साउथ फिल्म नंबर-1 पर जमकर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये मूवी

    2. एक्शन और सस्पेंस से भरी हुई है कहानी

    3. ओटीटी पर आते ही मचा रही है धमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बीते वीकेंड पर कई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। उनमें से एक फिल्म ऐसी है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। एक्शन और सस्पेंस के रोमांच से भरी इस मूवी ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

    जिसकी बदौलत पिछले चार दिनों 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी नई फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये नई फिल्म

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे महीनेभर पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये मूवी साउथ सिनेमा से नाता रखती है और इसमें एक्शन की भरमार मौजूद है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी गर्दा उड़ा रही है। मूवी का नाम की तरफ गौर किया जाए तो वह ब्लास्ट (Blast) है। 

    यह भी पढ़ें- Peddi OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर होगा 'पेद्दी' का दंगल, कब और कहां रिलीज होगी Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा?

    blast ott

    जी हां तमिल सिनेमा की एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ब्लास्ट फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 की कुर्सी पर बनी हुई है और धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है। इस मूवी में साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन सरजा, अभिनेत्री अभिरामी और प्रीति मुकुंदन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। 

    blast movie ott

    बीते 25 जून को ब्लास्ट को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और तब से लेकर अब तक ये फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की नंबर-1 के तौर पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म कहानी बेहद दिलचस्प और रोचक है, जो आत्मरक्षा को वरीयता देती है। 

    खबरें और भी

    क्या है ब्लास्ट की कहानी?

    गौर किया जाए ब्लास्ट के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो ये मूवी एक ऐसी परिवार की कहानी है, जो खुशहाल जिंदगी जी रहा होता है। परिवार का मुखिया राजाराम एक फॉर्मर मार्शल आर्ट्स ट्रेनर है और वह अपनी बेटी को भी इसके गुण सिखाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी रक्षा कर सके। 

    अचानक से उनके परिवार में कार्पोरेट समूह दखल देता है और मूवी की स्टोरी पूरी तरह से घूम जाती है। जिसके बाद राजाराम, उसकी पत्नी और बेटी दुश्मनों की अक्ल ठिकाने लगाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ram Kapoor से लेकर आकांक्षा चमोला तक, कौन-कौन से कंटेस्टेंट बने Lock Upp सीजन 2 का हिस्सा