Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel Diana: इटली पहुंची प्रियंका चोपड़ा की सीरीज की कहानी, 'सिटाडेल- डायना' में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 26 May 2023 08:26 PM (IST)

    Citadel Diana In Italy सिटाडेल एक स्पाइ एक्शन सीरीज है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ रिचर्ड मैडन मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। सीरीज का स्पाइ य ...और पढ़ें

    Citadel Spy verse Italy Chapter Citadel Diana To Release in 2024. Photo- Instagram
    Citadel Spy verse Italy Chapter Citadel Diana To Release in 2024. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर 'सिटाडेल' के पहले सीजन का अंतिम एपिसोड स्ट्रीम कर दिया गया और इसी के साथ इस सीजन का समापन हो गया। इसके दूसरे सीजन का एलान भी कर दिया गया है। प्रियंका एक बार फिर अपने पार्टनर रिचर्ड मैडन के साथ लौटेंगी।

    इस बीच प्लेटफॉर्म ने सिटाडेल स्पाइ-वर्स के इटली चैप्टर की घोषणा भी कर दी है। प्रियंका और रिचर्ड की सीरीज का अगला चैप्टर इटली में होगा, जिसका शीर्षक है- 'सिटाडेल: डायना'। इटली चैप्टर को माटिल्डा डी एंजेलिस लीड करेंगी, यानी अब एक तरफ मुख्य सिटाडेल की कहानी विभिन्न सीजनों के जरिए आगे बढ़ती रहेगी, वहीं बीच-बीच में इसके स्पिन ऑफ या चैप्टर आते रहेंगे।

    कौन हैं माटिल्डा डी एंजेलिस?

    अप्रैल में सिटाडेल ग्लोबल प्रीमियर में माटिल्डा शामिल हुई थीं। माटिल्डा ने इवेंट से अपनी तस्वीरें शेयर करके इस परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की थी। 27 साल की माटिल्डा ने 2016 में अपना फिल्मी करियर 'इटैलियन रेस' फिल्म से शुरू किया था। 2022 में माटिल्डा 'रॉबिंग मुसोलिनी' में नजर आयी थीं। माटिल्डा इटैलियन के साथ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम करती रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Matilda De Angelis (@matildadeangelis)

    कब आएगी 'सिटाडेल: डायना'?

    'सिटाडेल: डायना' का निर्माण अमेजन स्टूडियोज और आइटीवी स्टूडियोज की कम्पनी कैटेलिया कर रहे हैं। एंथनी रूसो और जो रूसो स्थानीय निर्माताओं के साथ इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स की जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं। 

    'सिटाडेल: डायना' का निर्देशन अर्नाल्डो कैटिनारी कर रहे हैं। इस सीरीज में माटिल्डा डी एंजेलिस के साथ लोरेंजो सरवेसियो, मॉरीजियो लोम्बार्डी, जूलिया पियाटन, थेक्ला रुटेन, डेनियल पाओलोनी, बर्नहार्ड शुट्ज और फिलिपो निग्रो अहम किरदारों में नजर आएंगे। सिटाडेल: डायना 2024 में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    क्या है सिटाडेल स्पाइ-वर्स?

    सिटाडेल स्पाइ-वर्स के तहत दुनिया के अलग-अलग देशों में सिटाडेल सीरीजों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय कलाकार स्पाइ के किरदार में नजर आएंगे। सिटाडेल के इंडिया चैप्टर में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु लीड रोल्स में हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।

    सिटाडेल एक काल्पनिक जासूसी संस्था है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। इसके जासूस दुनियाभर में फैले हैं। पहले सीजन में दिखाया गया कि आठ साल पहले इसके खत्म कर दिया गया था और इससे जुड़ी एक पूर्व अधिकारी बचे हुए जासूसों को ढूंढकर मार रही है। इसी सिलसिले में मेसन केन और नाडिया की मुलाकात कई साल बाद होती है।