Cocktail 2 OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी शाहिद-कृति की फिल्म, कहां स्ट्रीम होगी 'कॉकटेल 2'?
19 जून को Cocktail 2 ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं थिएट्रिकल रन के बाद फिल्म ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? ...और पढ़ें
-1781856259382_m.webp)
थिएटर के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'कॉकटेल 2'
HighLights
थिएटर के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'कॉकटेल 2'
कब और कहां स्ट्रीम होगी शाहिद-कृति की फिल्म?
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' आखिरकार शुक्रवार, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और देशभर के सिनेमा प्रेमियों का ध्यान खींच रही है। थिएट्रिकल रन के बाद कॉकटेल 2 ओटीटी पर कब कहां रिलीज होगी? आइए जानते हैं-
कब और कहां स्ट्रीम होगी 'कॉकटेल 2'?
जब दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, तो कई लोग इसके OTT रिलीज प्लान के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं। तो आपको बता दें कि रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) सिनेमाघरों में चलने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। इसकी घोषणा थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा के साथ ही कर दी गई थी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।
-1781856371423.jpg)
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: डबल डिजिट में कमाई करेगी शाहिद कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में हुआ धांसू कलेक्शन
'कॉकटेल 2' एक्स रिव्यू
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को एक्स पर मिला जुला रिव्यू मिला है। फिल्म को कुछ लोगों ने खूब पसंद किया वहीं कुछ लोगों को यह एवरेज लगी। हालांकि एडवांस बुकिंग में इसने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म के 1.20 लाख रुपये से ज्यादा टिकट बिके थे।
-1781856391786.jpg)
'कॉकटेल 2' के बारे में
'कॉकटेल 2' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, लव रंजन और तरुण जैन ने इसकी कहानी लिखी है, और मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है और इसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबरें और भी
'कॉकटेल 2', 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और क्रिटीक्स-दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म Box Office पर कैसा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 में कृति और रश्मिका के बीच होगा लेस्बियन एंगल? एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी