Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    21 एपिसोड, 3 सीजन और बड़े स्टार्स; सुपरहिट सीरीज में Deepika Padukone की एंट्री, प्रियंका को देंगी टक्कर?

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 9 साल बाद फिर से हॉलीवुड में तहलका मचाने की तैयारी कर रही हैं। वह हॉलीवुड की एक सुपरहिट वेब सीरीज के नए सीजन में बडे ...और पढ़ें

    हॉलीवुड वेब सीरीज में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हॉलीवुड वेब सीरीज में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के हाथ से बड़ी भारतीय फिल्में फिसल गईं, दूसरी ओर उन्हें हॉलीवुड से बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। जी हां, 9 साल बाद फिर से दीपिका हॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने वाली हैं।

    दीपिका पादुकोण एक सुपरहिट वेब सीरीज के नए सीजन में नजर आने वाली हैं जो एमी और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड्स हासिल कर चुकी है। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही सुपरहिट रहे हैं। अब नए सीजन में दीपिका की एंट्री होने वाली है।

    दीपिका को मिली सुपरहिट सीरीज

    इस सीरीज का नाम द व्हाइट लोटस सीजन 4 (The White Lotus Season 4) है। माइक व्हाइट निर्देशित सीरीज के तीन सीजन सुपरहिट हो चुके हैं। अब इसका चौथा सीजन आ रहा है। ऐसी खबरें हैं कि द व्हाइट लोटस सीजन 4 में दीपिका पादुकोण अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

    The White Lotus

    डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को द व्हाइट लोटस सीजन 4 में एक रोल के लिए कंसीडर किया जा रहा है जिसमें वह हेलेना बोनहम कार्टर और क्रिस मेसिना जैसे इंटरनेशनल नामों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kalki 2 में दीपिका पादुकोण को 33 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, प्रभास की मूवी में हुई एंट्री?

    कहां हो सकती है द व्हाइट लोटस सीजन 4 की शूटिंग

    द व्हाइट लोटस सीजन 4 की शूटिंग फ्रांस में होने वाली है। इसके पिछले सीजंस अलग-अलग जगहों पर शूट हुआ था। पहला सीजन हवाई, दूसरा इटली और तीसरा थाइलैंड में शूट हुआ था। अब फ्रांस में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, अभी तक HBO, शो के क्रिएटर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

    Deepika Padukone

    तीसरे सीजन को दीपिका ने किया था रिजेक्ट

    2024 में भी ऐसी खबर आई थी कि Lisa स्टारर द व्हाइट लोटस सीजन 3 में दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि वह उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। अगर दीपिका सीजन 4 के लिए हामी भरती हैं तो वहस्टीव कूगन, अलेक्जेंडर लुडविग, सैंड्रा बर्नहार्ड, एजे मिशलका जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- 18 साल बाद OTT पर आई ये Romantic Film, टॉप 10 में मारी बाजी; कहानी दिल तोड़ने वाले 'इश्कबाज' की