OTT पर गैंगस्टर बनेंगे टीवी के 'महादेव', Mohit Raina के हाथ लगी क्राइम थ्रिलर सीरीज
मशहूर एक्टर मोहित रैना अब आपको एक क्राइम थ्रिलर सीरीज में गैंगस्टर बनते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें
-1784688479572_m.webp)
टीवी के महादेव मोहित रैना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस सीरीज में नजर आएंगे मोहित रैना
टीवी पर महादेव बन जीता सबका दिल
इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक देवों के देव महादेव... में भगवान शंकर की भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) को भला कौन नहीं जानता। टीवी से बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले मोहित अब एक क्राइम थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगे।
इस सीरीज में वह खूंखार गैंगस्टर के रोल में मौजूद हैं और मेकर्स की तरफ से इसका प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सीरीज है।
इस सीरीज में नजर आएंगे मोहित रैना
कलाकार अपने लिए हमेशा नए रोल की तलाश में रहते हैं, जो उनकी पुरानी छवि से उन्हें बाहर निकाले। अभिनेता मोहित रैना भी ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं। तभी तो उनका अगला काम उनके पिछले कामों से अलग होगा। मोहित जी5 (Zee5) के क्राइम शो रंगबाज (Rangbaaz 4) के चौथे सीजन के मुख्य अभिनेता होंगे।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को मिले 'महादेव', ये मशहूर सितारा निभाएगा शिव का किरदार?
-1784688805506.jpg)
मोहित ने कहा है- रंगबाज सीरीज ने पिछले कुछ सालों एक मजबूत पकड़ बनाई है। राजनीति, सत्ता और उससे जुड़ी महत्वाकांक्षाओं की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ्रेंचाइज हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इस सीजन की खासियत इसकी भव्य कहानी है। अपराध पहले से अधिक खतरनाक और दांव पहले से बड़ा है।
Ab insaaf nahi… ab faisla hoga.
— ZEE5Official (@ZEE5India) July 21, 2026
Lomdiyon ki poori nasl khatam karne aa raha hai Rangbaaz.
Jald milte hain.
Rangbaaz 4, Coming soon on Zee5!@mohituraina @ranjanchandel #ArunKumarPandey #AjayRai #DeepakSimhal @JarPictures#Rangbaaz4 #BoldStoriesLiveHereOnZee5 #Zee5 pic.twitter.com/FxmC6tC1Og
मेरे लिए इस पात्र की खास बात यह है कि यह एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके अपने सपने और आदर्श हैं, लेकिन उसका सफर डर और ताकत में बदल जाता है। यह एक सख्त और परतदार रोल है, जो दर्शाता है कि परिस्थितियां, महत्वाकांक्षाएं और अस्तित्व की लड़ाई कैसे एक व्यक्ति को बदल देती है। उल्लेखनीय है कि मोहित से पहले रंगबाज के पहले सीजन में अभिनेता साकिब सलीम, दूसरे सीजन में जिमी शेरगिल और तीसरे सीजन में विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं।
मोहित रैना की मूवीज
सिर्फ टीवी सीरियल या वेब सीरीज ही नहीं बल्कि बतौर एक्टर मोहित रैना कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके हैं। जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
खबरें और भी
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
शिद्दत
इश्क-ए-नादान
गुड न्यूज
लेकिन मोहित को सबसे अधिक लोकप्रियता विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी से मिली है और इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया आर्मी ऑफिसर मेजर करण कश्यप का किरदार कोई नहीं भूल सकता।
यह भी पढ़ें- टीवी के 'महादेव' के इश्क में चूर थीं 'नागिन' Mouni Roy, 5 साल की डेटिंग के बाद अपनी 'सती' से अलग हुए थे मोहित!