Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don't Be Shy: आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का एलान, थिएटर नहीं OTT पर मचेगा धमाल

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 01:37 PM (IST)

    Don't Be Shy Announcement: आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंमेंट कर दिया है लेकिन एक्टर नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर। वहीं दिलचस्प बात ये है कि ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का ऐलान

    आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का ऐलान 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिगरा के बाद आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर अपनी अगली फिल्म लाने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान कर दिया है। यह फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी-प्राइम वीडियो पर। आइए जानते हैं क्या है फिल्म की कहानी और इसके बारे में डिटेल।

    क्या है फिल्म की थीम

    आलिया भट्ट प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म 'डोंट बी शाय' एक 20 साल की लड़की की कहानी है। भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन और उनकी बहन शाहीन के साथ मिलकर बनी यह फिल्म एक ऐसी युवा महिला की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी की पूरी प्लानिंग कर ली है, लेकिन कहानी में तहब बड़ा मोड़ आता है जब सबकुछ उसके कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

    alia bhatt (13)

    यह भी पढ़ें- 2026 में ही रिलीज होगी भंसाली की Love And War, नहीं टली रणबीर-आलिया और विक्की की मूवी!

    आलिया भट्ट ने एक प्रेस स्टेटमेंट में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा, 'एटर्नल सनशाइन में, हम हमेशा ऐसी कहानियों को सपोर्ट करना चाहते हैं जो सच्ची लगें और ऐसी आवाजों को जो अपनी हों। यह फिल्म अपनी ईमानदारी और कमिंग-ऑफ-एज नजरिए की वजह से हमें तुरंत पसंद आ गई और श्रीति के पैशन और एनर्जी ने स्वाभाविक रूप से कहानी की भावना को और मजबूत किया।

    आलिया ने क्यों चुनी ये फिल्म

    यह मेरे और एटर्नल सनशाइन के लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है और प्राइम वीडियो के साथ, हमें ऐसे पार्टनर मिले जो लगातार बोल्ड क्रिएटिव फैसले लेते हैं और असल में अलग तरह की कहानी कहने का सपोर्ट करते हैं, जो विचारों का एक स्वाभाविक मेल लगा, और इस कहानी के लिए अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए यह सही जगह थी।

    खबरें और भी

    alia bhatt (14)

    मजेदार तरीके से किया अनाउंस

    इस फिल्म को आलिया ने मजेदार तरीके से अनाउंस किया है। उन्होंने शाहीन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बता रही हैं आखिर उन्होंने इस फिल्म को क्यों चुना। वीडियो में आलिया ने 'शाय' का लुक और फिल्म का टाइटल भी अनाउंस कर दिया है।

     

    एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी द्वारा को-प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके बारे में और ज्यादा डिटेल जल्द ही सामने आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू, वरुण धवन की एक्टिंग देख बोलीं- वही कर रहा है...