विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 OTT: फैंस के लिए बुरी खबर! मद्रास हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दर्ज, नहीं देख सकेंगे ये वर्जन

Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:25 PM (IST)

दृश्यम 3 सभी साउथ की भाषाओं में आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही थी, लेकिन अब मद्रास हाईकोर्ट ने ...और पढ़ें

दृश्यम 3 की OTT का ये वर्जन नहीं होगा रिलीज/ फोटो- Instagram

दृश्यम 3 की OTT का ये वर्जन नहीं होगा रिलीज/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 'दृश्यम 3' का ये वर्जन OTT पर नहीं होगा रिलीज

  2. फिल्ममेकर की याचिका के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक

  3. दृश्यम 3 हिंदी को छोड़ आज सभी भाषाओं में हो रही थी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' के ओटीटी पर आने का फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनके लिए एक बैड न्यूज है। मद्रास हाईकोर्ट ने 'दृश्यम 3' के तेलुगु डब वर्जन की ओटीटी रिलीज पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। यह फैसला क्यों लिया गया, नीचे डिटेल में पढ़ें पूरी स्टोरी।

दृश्यम 3 के खिलाफ निर्माता ने कोर्ट में दायर की याचिका?

तेलंगाना राज्य की समाचार वेबसाइट गुल्टे की एक खबर के अनुसार, फिल्ममेकर श्रीप्रिया की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी और राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने दृश्यम 3 के तेलुगु वर्जन के ओटीटी रिलीज कर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। 18 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर 'दृश्यम 3' का तेलुगु वर्जन ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही जस्टिस के कुमारेश बाबू ने इस पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने कहा, "यह नोट किया गया है कि उन्हें प्राइवेट नोटिस भेजने के बावजूद उनकी तरफ से न तो किसी ने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज करवाई और न ही कोई अदालत में मौजूद रहा। उनके नाम भी कोर्ट की कॉज लिस्ट में प्रिंट किए गए हैं। इस मामले को देखते हुए, एक अंतरिम रोक का आदेश जारी किया जाता है। यह आदेश, प्रतिवादियों, उनके एम्पलॉयज, एजेंटों प्रतिनिधियों, लाइसेंसधारकों या उनकी तरफ से दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर, आवेदक के कॉपीराइट्स का उल्लंघन करके मूवी को तेलुगु भाषा में ओटीटी पर रिलीज करने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, आ गई 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज डेट; उठने वाला है सस्पेंस से पर्दा

drishyam 3 ott release date out

क्या है 'दृश्यम 3' से जुड़ा ये विवाद?

मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' की ये तीसरी फ्रेंचाइजी है। इससे पहले 2014 में आई 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2 दोनों को ही तेलुगु ने भी बनाया गया था। हालांकि, इस थर्ड इँस्टॉल्मेंट के साथ मेकर्स ने 'दृश्यम 3' का तेलुगु वर्जन न बनाकर इसे सीधे तौर पर डब करके ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बनाया।

इससे पहले तेलुगु में दृश्यम के दोनों पार्ट्स में वेंकटेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्रीप्रिया ने तेलुगु वर्जन को डायरेक्ट किया था, जिसकी वजह से उन्होंने तेलुगु राइट्स पर उनका अधिकार होने का दावा किया है। यही वजह है कि श्रीप्रिया और राजकुमार सेतुपति ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म के तेलुगु डब वर्जन के OTT रिलीज पर रोक की मांग की है।

Drishyam 3 on Prime  (1)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी 'दृश्यम-3'?

दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी फिल्म की ऑफिशियल OTT रिलीज डेट को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषाओं में फिल्म को 18 जून को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए तैयार है 'जॉर्ज कुट्टी', कब होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?