Lock Upp 2: टीवी के बाद ओटीटी पर राज करेंगी Ekta Kapoor, कब और कहां स्ट्रीम होगा लॉक अप 2?
मशहूर निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 के साथ ओटीटी पर वापसी करने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

कब आ रहा है लॉक अप 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर आएगा लॉक अप सीजन 2
एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो
इस प्लेटफॉर्म पर होगा ऑनलाइन स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 साल पहले छोटे पर्दे की मशहूर निर्माता एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। कुछ महीने पहले ये खबर सामने आई थी कि मेकर्स लॉक अप सीजन 2 (Lock UPP 2) की तैयारी में लगे हुए हैं और अब इसका कन्फर्मेशन भी आ गया है।
लॉक अप 2 का आधिकार एलान हो गया है और शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एकता कपूर का ये रियलिटी शो नए सीजन के साथ कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रहा है।
कब और कहां आएगा लॉक अप 2
लॉक अप सीजन 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें लॉक अप 2 की ओटीटी रिलीज की तरफ तो मंगलवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से एकता कपूर लॉक अप 2 की आधिकारिक घोषणा गई है।
यह भी पढ़ें- Lock UPP 2: 4 साल बाद लौट रहा है लॉक अप शो, क्या बतौर होस्ट कंगना रनौत की होगी वापसी?

इसके साथ ही नेटफ्लिक्स के एक्स हैंडल पर लॉक अप 2 का पहला प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे फेमस शहरों की सड़कों पर कुछ लोग हाथों में हथकड़ी, शरीर पर लाल कपड़े और चेहरे पर लाल मास्क पहने हुए घूमते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स भी दिख रहे हैं, जो बॉकी टॉकी और लॉक प्रिटेंट जैकेट को पहने हुए हैं।
खबरें और भी
Tareekh lock kar lo. The wait is almost over 👀🔥 pic.twitter.com/z6HULFAXr6
— Netflix India (@NetflixIndia) June 9, 2026
Watch Lock Upp from 27 June, Saturday to Wednesday at 8 PM, only on Netflix.
— Netflix India (@NetflixIndia) June 9, 2026
दरअसल मेकर्स ने लॉक अप 2 के प्रमोशन के लिए ये अनोखा तरीखा अपनाया है, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है। इसके साथ ही लॉक अप 2 की रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है, जिसके तहत 27 जून 2026 से लॉक अप सीजन 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शनिवार से लेकर बुधवार को रात 8 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा।
इस कंटेस्टेंट ने जीता था लॉक अप 1
बात की जाए कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप 1 (2022) के बारे में तो इस रियलिटी शो का पहला सीजन स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था।