Netflix पर Must Watch है 1 घंटे 45 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर, लेटेस्ट फिल्म ने OTT पर उड़ाया गर्दा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्पाई थ्रिलर ने एंट्री मारी है जिसने 24 घंटे के अंदर ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी। ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार साल बाद ओटीटी (OTT) पर नई कहानी के साथ लौटी स्पाई थ्रिलर ने आते ही तहलका मचा दिया है। मात्र 24 घंटे में ही इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर मूवीज को पछाड़ते हुए टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
1 जुलाई को फिल्म जैसे ही ओटीटी पर आई, इसने टॉप 10 लिस्ट में कब्जा कर लिया है। फिल्म को भारत में धड़ल्ले से देखा जा रहा है। अगर आपको स्पाई और मिस्ट्री से भरी फिल्में पसंद हैं तो डेढ़ घंटे की ये फिल्म आपकी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
ओटीटी पर छाई डेढ़ घंटे की फिल्म
ओटीटी पर आई लेटेस्ट फिल्म सस्पेंस, मिस्ट्री और क्राइम से भरी हुई है। इस फिल्म की कहानी अतीत और गहरे रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। शादी, भाई को बचाने की जद्दोजहद, अतीत का रहस्य और लालच की कहानी बयां करती फिल्म आपको जरा भी बोर नहीं होने देगी।
एनोला होम्स की स्टार कास्ट
यह फिल्म है एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3)। मिली बॉबी ब्राउन, लुइस पार्ट्रिज, हिमेश पटेल, शेरोन डंकन-ब्रूस्टर, हेनरी कैविल और हेलेना बोनहम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी एनोला की है जो एक शातिर जासूस है और उसका भाई उससे भी ज्यादा मशहूर जासूस शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने हथिया ली नंबर-1 की कुर्सी, 118 मिनट की फिल्म को मिली है 7.5 IMDb रेटिंग
एनोला होम्स 3 की कहानी
एनोला होम्स 3 की कहानी पिछली फिल्म (एनोला होम्स 2) से आगे बढ़ती है। एनोला अपने प्यार टुक्सबरी (लुईस पार्ट्रिज) से शादी करने को लेकर कन्फ्यूज है। आखिरकार वह फैसला करती है कि वह शादी करेगी, लेकिन तभी उसे पता चलता है कि उसका भाई शेरलॉक गायब है।
शादी छोड़कर वह अपने भाई का पता लगाने में जुट जाती है। उसके भाई के बाद उसकी होने वाली सास भी किडनैप हो जाती है। दो लोगों का खून हो जाता है। इन सबके पीछे आखिर कौन है, किसने शेरलॉक और टुक्सबरी की मां को किडनैप किया है? कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
किस ओटीटी पर है एनोला होम्स 3?
यह फिल्म 1 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई और अब यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। 24 घंटे में ही फिल्म ओटीटी पर नंबर-2 पर आ गई है। इसने राजा शिवाजी, भूत बंगला और धुरंधर जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। यह ब्लास्ट मूवी को पछाड़कर जल्द ही नंबर-1 भी बन सकती है।