Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने हथिया ली नंबर-1 की कुर्सी, 118 मिनट की फिल्म को मिली है 7.5 IMDb रेटिंग

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 02:10 PM (IST)

    न Dhurandhar, ना Bhoot Bangla... इस वक्त OTT पर एक रोमांटिक फिल्म का दबदबा है जो आते ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 बन गई है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर हिट हुई ये रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर हिट हुई ये रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर्स की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई एक फिल्म इस वक्त टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है। इस टॉप रेटेड रोमांटिक फिल्म (Romantic Film) ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म की कहानी और किरदार उनके दिलों में बस गए हैं।

    यह फिल्म 6 दिन पहले ही ओटीटी पर आई है और इसने आते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की कहानी न सिर्फ एक लड़के और लड़की के बीच के प्यार की है, बल्कि दो बहनों के बीच के खूबसूरत बॉन्ड को भी दर्शाती है। 

    ओटीटी पर छाई रोमांटिक फिल्म

    यह फिल्म है 'वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल' (Voicemails for Isabelle)। 1 घंटे 58 मिनट की इस रोमांटिक फिल्म में जोई डॉइच, निक रॉबिन्सन, हैरी शुम जूनियर, लुकास गेज और निक ऑफरमैन ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन और लेखन लिया मैककेंड्रिक ने किया है।

    Voicemails For Isabelle

    'वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल' की कहानी

    फिल्म की कहानी जिल नाम की एक महिला की है जो अपनी बहन इसाबेल की अचानक मौत के गम से उबरने के लिए इसाबेल के फोन नंबर पर वॉयसमेल छोड़ने लगती है। उसे पता नहीं होता कि इसाबेल का फोन नंबर अब वेस नाम के एक आदमी को दे दिया गया है और वेस को उससे प्यार हो जाता है। जिल का किरदार जोई ने निभाया है, जबकि वेस के किरदार में निक हैं। दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है।

    खबरें और भी

    Voicemails for isabelle ott

    यह भी पढ़ें- Netflix पर 1 घंटे 54 मिनट की एक्शन थ्रिलर का कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ कमाने के बाद OTT पर कर रही राज

    किस ओटीटी पर है 'वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल'?

    यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है, इसे सीधे ओटीटी पर जारी किया गया। इसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। इसे IMDb से भी 7.5 रेटिंग मिली है। ओटीटी पर लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि चंद दिनों में ही इस फिल्म ने टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह इस वक्त नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भूत बंगला, धुरंधर को पछाड़ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी