Lock Upp Season 2 से आउट हुईं कंगना रनौत, ये दो बेरहम जेलर्स आएंगे नजर; 6 हफ्ते चलेगा घमासान
विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने दूसरे सीजन 'लॉक अप: सच या सजा' के साथ लौट रहा है। इस बार कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख शो को होस्ट करेंग ...और पढ़ें

HighLights
लॉक अप का दूसरा सीजन 'सच या सजा' नाम से आ रहा है
फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे
शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। इसका नया नाम लॉक अप: सच या सजा (Lock Upp: Sach ya Sazaa) है। इसके पिछले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। हालांकि इस बार नाम के साथ होस्ट भी बदल दिए गए हैं।
जेल में आएंगे दो नए जेलर
इस सीजन होस्ट के तौर पर फराह खान और रितेश देशमुख नजर आएंगे। फाइनली इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें फराह और रितेश दोनों जेल में बंद नजर आ रहे हैं। फराह चीख चीखकर आवाज लगाती हैं कि उन्हें जेल से बाहर निकाला जाए कोई ऐसे ही किसी को जेल में कैसे बंद रख सकता है।
-1781172637836.jpg)
यह भी पढ़ें- Lock UPP 2: 4 साल बाद लौट रहा है लॉक अप शो, क्या बतौर होस्ट कंगना रनौत की होगी वापसी?
इस पर रितेश कहते हैं - 'कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, जनता चाहे तो किसी को भी कटघरे में खड़ा कर सकती है। इस पर फराह पूछती हैं कि उनपर आरोप ही क्या है?'
लॉक अप में क्या कुछ होगा खास?
बता दें कि 'लॉक अप' (Lock Upp) ग्लोबल दर्शकों के लिए बनाया गया एक बड़े पैमाने का एंटरटेनमेंट शो है। शानदार प्रोडक्शन डिजाइन, कई लेयर्स वाले गेमप्ले, इमोशनल दबाव और लगातार बदलते हालात के साथ, यह सीरीज कंटेस्टेंट्स को सिर्फ परफॉर्मेंस से आगे बढ़कर बिना किसी बनावट के असल रिएक्शन देने पर मजबूर करती है।
इस सीजन में 14 मशहूर हस्तियां एक कंट्रोल किए गए और हाई-प्रेशर वाले जेल में 'कैदियों' के तौर पर नजर आएंगी। बाहरी दुनिया से कटे हुए, सुख-सुविधाओं से दूर और लगातार मुश्किल होते टास्क का सामना करते हुए, इन कैदियों को बदलते गठजोड़ और मुश्किल फैसलों के बीच अपना रास्ता बनाना होगा, जहां हर एक कदम रातों-रात पूरी कहानी बदल सकता है।
'लॉक अप: सच या सजा' 27 जून से नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: टीवी के बाद ओटीटी पर राज करेंगी Ekta Kapoor, कब और कहां स्ट्रीम होगा लॉक अप 2?