Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Release: 9 बड़ी फिल्मों और सीरीज से सजेंगे OTT और थिएटर्स, जून के दूसरे शुक्रवार को मिलेगा फुल ऑन मनोरंजन

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 04:28 PM (IST)

    जून के दूसरे शुक्रवार को फैंस के हाथ निराशा बिल्कुल भी नहीं लगेगी। इस फ्राइडे को जहां सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, तो वहीं OTT पर भी कई ...और पढ़ें

    फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. जून के दूसरे शुक्रवार को मिलेगा मनोरंजन का फुल फोज

    2. फ्राइडे को रिलीज होंगी 9 फिल्में और बड़ी सीरीज

    3. वीकेंड की बोरियत को दूर भगा देंगी सस्पेंस-कॉमेडी फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Release: शुक्रवार का इंतजार सिने प्रेमी बड़ी बेसब्री के साथ करते हैं, क्योंकि हर वीक मेकर्स उनके सामने कुछ न कुछ नया परोसते हैं, जो हफ्ते में ट्रेंडिंग बन जाता है। जून का दूसरा फ्राइडे भी बेहद ही रोमांचक होने वाला हैं, क्योंकि इस बार सिनेमाघरों में 1 या 2 नहीं, बल्कि तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है।

    इसके अलावा जो ऑफिस में बिजी होने के कारण सिनेमाहॉल नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें भी निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि OTT पर भी फ्राइडे को सस्पेंस और कॉमेडी से भरी फिल्में सीरीज आने वाली हैं। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं, इस शुक्रवार रिलीज की पूरी लिस्ट:

    भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)

    कंगना रनौत एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए स्क्रीन पर लौट रही हैं। उनकी ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें 26/11 हमले के दौरान किस तरह से डॉक्टर्स, नर्सेस और वॉर्ड ब्वॉयज ने किस साहस के साथ सब संभाला काम किया था। यह दिखाया गया है। इसमें कंगना एक नर्स के रूप में दिखाई दे रही हैं।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- ड्रामा थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: जून का पहला शुक्रवार है खास, नहीं रुकेगा मनोरंजन; थिएटर्स-OTT में रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज

    द्रिदम (Dridam)

    इदुक्की की ग्रामीण कस्बे में फिल्माई गई एक मलयालम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी सब-इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय की नई जगह पर हुई पोस्टिंग जल्द ही एक डरावने सपने में बदल जाती है, जब उसे एक सड़ी-गड़ी लाश मिलती है, जो जल्द ही एक डरावने सपने में बदल जाती है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जॉनर- क्राइम थ्रिलर

    मैटरनल इंस्टिक्ट (Maternal Instinct)

    मैटरनल इंस्टिक्ट एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमेरिका में बर्बरता से साल 2020 में हुई हत्या की कहानी दिखाई गई है। 21 वर्षीय रीगन सिमंस-हैनकॉक की हत्या की घटना को सच्चाई सामने वाली इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अमीर परिवार की टेलर पारकर खुद को बचाने के लिए प्रेग्नेंसी का नाटक करती है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- क्राइम सस्पेंस थ्रिलर

    राख (Raakh)

    1978 में हुए गीता और संजय चोपड़ा के किडनैपिंग केस से इंस्पायर'राख' एक इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश (Ali Fazal) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देशभर में बेरहम अपराधियों की खोज करता है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म-अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
    जॉनर- इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर

    द पॉलीगेमिस्ट (The Polygamist)

    जिम्बाब्वे के राइटर सू न्याथी की नॉवेल पर आधारित 'द पॉलीगेमिस्ट' की कहानी जॉयसी गोमोरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनकी परफेक्ट शादीशुदा जिंदगी में असली भूचाल तब आता है, जब उसे उसके पति जोनासी की सेकंड वाइफ और गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलता है।

    रिलीज डेट-12 जून
    प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- फैमिली ड्रामा

    मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

    कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी सिनेमाघरों में आ रही हैं। फिल्म की कहानी विभाजन के बाद अलग हुए प्रेमियों के दर्द को बखूबी दर्शाती है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- फैमिली ड्रामा

    हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Ghosts Of The Past)

    विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट अगले पार्ट के साथ सिनेमाघरों में लौट रही है। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपने दर्दनाक अतीत से पीछा छुड़ाने के लिए भाग रहा है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जॉनर- हॉरर थ्रिलर

    करुप्पु (Karuppu)

    सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक एक अच्छी कमाई करने के बाद सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह मूवी इस साल की बड़ी तमिल फिल्मों में से एक है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर- एक्शन ड्रामा

    भूत बंगला (Bhooth Bangla)

    अक्षय कुमार जहां सिनेमाघरों में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाका करने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अभिनेता का राज होने वाला है। उनकी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह मूवी OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

    रिलीज डेट- 12 जून
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज