Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Release: इस वीकेंड बोरियत को रखिए साइड में, सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक रिलीज हो रही ये 8 फिल्में और सीरीज

    Updated: Fri, 01 May 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

    मई के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें 'एक दिन', 'राजा शिवाजी', 'अनदेखी सीजन 4' औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मई का पहला हफ्ता सिने प्रेमियो के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कई भाषाओं की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों के पास चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन होंगे।

    रोमांस और इतिहास से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इसी की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं ताकि आप डेट के अनुसार अपना शेड्यूल बना लें। आइए उनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।

    एक दिन (Ek Din)

    इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है 'एक दिन'। इस मूवी से साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान के बेटे जुनैद खान को कास्ट किया गया है। फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और सुनील पांडे ने इसका निर्देशन किया है। मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'Harry Potter मूवीज में किया काम...' बॉलीवुड में आकर फ्लॉप हुआ करियर; युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का खुलासा

    राजा शिवाजी (Raja Shivaji)

    महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज हो रही 'राजा शिवाजी' मराठी फिल्मों में अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बयां करती है। लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख सहित कई दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    केरला स्टोरी 2 (The Kerala Story 2)

    केरल स्टोरी 2 तीन युवतियों की कहानी है। इनमें से एक यूपीएससी की तैयारी कर रही है,एक एथलीट है और एक इन्फ्लुएंसर है जो अपने परिवारों की इच्छा के विरुद्ध जाकर प्रेम का मार्ग चुनती हैं। हालांकि, उनके ये निर्णय जल्द ही उन्हें धोखे और छल के जाल में फंसा देते हैं। फिल्म 1 मई, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध रहेगी।

    खबरें और भी

    Kerala (4)

    ग्लोरी (Glory)

    दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर विक्की अभिनीत यह फिल्म एक स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा है। फिल्म में रघुबीर सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनुशासित मुक्केबाजी कोच हैं। उसके एक स्टार खिलाड़ी की रहस्यमय मौत के बाद रघुबीर के ओलंपिक का सपना चकनाचूर हो जाता है। ग्लोरी 1 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    अनदेखी सीजन 4 (Undekhi Season 4)

    'अनदेखी' चौथे सीजन के साथ लौट आया है। यह क्राइम ड्रामा पहले से कहीं ज्यादा सत्ता संघर्ष और रोमांच से भरपूर है। नए सीजन में अटवाल परिवार के भीतर चल रहा जबरदस्त सत्ता संघर्ष जारी है, जिसमें हर्ष छाया और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे। अगर आपने पहले भी 'अनदेखी' देखा है, तो यह नया सीजन भी उतना ही रोमांचक बना रहेगा। आप इसे 1 मई, 2026 से सोनी लिव पर देख सकते हैं।

    स्वैप्ड (Swapped)

    अगर आप इस शुक्रवार को कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो 'स्वैप्ड' एक मजेदार एनिमेटेड फिल्म है। इसमें कई सारे मैजिकल ट्विस्ट हैं। नेटफ्लिक्स की कहानी के अनुसार, "जंगल का एक छोटा जीव और एक शानदार पक्षी अचानक एक-दूसरे के शरीर में चले जाते हैं, जिससे उन्हें अपने जीवन के सबसे रोमांचक साहसिक कार्य में एक साथ मिलकर जीवित रहना पड़ता है।" फिल्म 1 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    पैट्रियट (Patriot)

    इस सप्ताह की सबसे बड़ी फिल्म पैट्रियट है, जो मलयालम सिनेमा के दो दिग्गजों, ममूटी और मोहनलाल को एक दशक से अधिक समय बाद एक साथ ला रही है। महेश नारायणन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है जिसमें फहद फासिल और नयनतारा सहित कई दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 (Sapne Vs Everyone Season 2)

    पहले सीजन के रोमांचक मोड़ के बाद, सपने वर्सेस एवरीवन और भी बड़े दांव और गहरे संघर्षों के साथ लौट रही है। प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) मुंबई में अभिनेता बनने के अपने अथक प्रयास में लगा हुआ है, वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) अपने रियल एस्टेट साम्राज्य को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे जिमी के चाचा की राजनीतिक शक्ति बढ़ती है, दोनों के लिए खेल और भी खतरनाक हो जाता है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 1 मई से देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dacoit OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर धाक जमाएगी 'डकैत', कब और कहां होगी स्ट्रीम?